*स्वस्थ समाज का निर्माण ही देश की तरक्की का आधार: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
*राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली मीटिंग*
*- अधिकारियों को दिये कृमि दिवस को लेकर जागरुकता फैलाने के निर्देश*
*- 20 फरवरी को मॉप-अप दिवस, एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य*

*झज्जर, 12 फरवरी लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

* उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाले 15 वें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर लघु स्थित सभागार में अधिकारियों की मीटिंग ली। उपायुक्त ने मीटिंग के दौरान जिला बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क दवाई खिलाई जाएगी और संबंधित अधिकारी समुदाय में कृमि नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी गैर पंजीकृत और स्कूल ना जाने वाले बच्चों की सूची तैयार करें।
डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस 15 फरवरी को होगा और 20 फरवरी, 2024 को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट की खुराक आधा टैबलेट, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टेबलेट, प्रजनन आयु वर्ग (20-24 वर्ष) वाली महिलाओं (गैर-गर्भवती और गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं ) के लिए एक टेबलेट का प्रावधान है। झज्जर में जिले में विभिन्न आयु वर्ग में करीब 2.5 लाख से 3 लाख बच्चों व महिलाओं को कृमि रोग से बचाव के लिए एल्बेंडाजॉल की दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने उपस्थित संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों से आगामी 15 फरवरी को आजोजित होने वाले कृमि दिवस को लेकर जागरुकता फैलाने का आह्वान किया।
डीसी ने मीटिंग के दौरान बीते वर्ष कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में सरहानीय कार्य करने पर बहादुरगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, सीडीपीओ अर्बन बहादुरगढ़ प्रियंका, स्वास्थ्य विभाग से डॉ सुंदरम एवं डॉ गगन जैन को सम्मानित किया गया। डीसी ने निर्देश जारी करते हुए कहा जिले में कोई भी लक्षित वर्ग के बच्चे एवं लाभार्थी महिला वंचित ना रहे यह सुनिश्चित किया जाए।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि कृमि रोगों के नियंत्रण के लिए दी जाने वाली एल्बेंडाजॉल पूरी तरह से सुरक्षित दवाई है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षक अपनी निगरानी में ही प्रत्येक बच्चे को दवाई खिलाएंगे। जो बच्चे बीमार हैं या अन्य दवाई ले रहे हैं उन्हें ये दवाई नहीं खिलाई जाएगी। इस दवाई को बच्चे चबाकर भी खाने की सलाह दी गई है ताकि बच्चे के गले में दवाई ना अटके। उन्होंने कहा कि दवाई खाने के बाद बच्चों को जी मचलना, पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त व थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसे लेकर बिल्कुल भी ना घबराएं और चिकित्सक की सहायता के लिए 108 पर फोन कर सकते हैं। बैठक में सीएमओ डॉ ब्रहमदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज सैनी, जिला अर्श कांउसलर संदीप जांगड़ा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

*3 से 5 मार्च तक जिले में चलेगा पल्स पोलियो अभियान: डीसी पल्स पोलियो अभियान को लेकर डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स गठित: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
*-610 बूथों पर 1 लाख 23 हजार 571 बच्चों को पोलियो रोधी दवा*
*-139 मोबाइल टीमें व 71 ट्रांजिट टीमों का गठन, 165 सुपरवाइजर नियुक्त*

*झज्जर, 12 फरवरी लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

* पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के लिए गठित डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की मीटिंग डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कॉन्फ्रेंस रूम में ली। डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की पल्स पोलियो अभियान को लेकर ड्यूटी निर्धारित की। उन्होंने कहा कि देश पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। देश को पोलियो मुक्त रखने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है और इसी दिशा में कार्य करते हुए आगामी 3,4 व 5 मार्च को संपूर्ण झज्जर जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। 3 मार्च को जिले के 610 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी। इस दौरान जिले में 1 लाख 23 हजार 571 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 4 व 5 मार्च को डोर-टू-डोर पोलियो अभियान चलाया जाएगा। डीसी ने बताया कि अभियान के लिए 139 टीमों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स में 139 मोबाइल टीमें शामिल हैं जो विशेष रूप से चिन्हित किए गए क्षेत्रों को कवर करने का कार्य करेंगी। इसके अलावा 21 ट्रांजिट टीमें, 165 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। डीसी ने बताया कि पोलियो देश को पोलियो मुक्त करने के लिए 1995 में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई थी। देश में पोलियो अभियान को बेहतर तरीके से चलाया गया जिससे की वर्ष 2011 के बाद से देश में कोई पोलियो ग्रस्त मरीज नहीं मिला व वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त होने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार पोलियो अभियान को लेकर अति गंभीर है और समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में सघन तरीके से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

*बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 13 फरवरी को झज्जर में*
*-सीजीआरएफ चेयरमैन बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का करेंगे निदान*
*झज्जर, 12 फरवरी।* लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पंचकुला द्वारा अधीक्षण अभियंता ऑप्रेशन सर्कल यूएचबीवीएन झज्जर के कार्यालय में 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता यशबीर सिंह ने बताया कि इस उपभोक्ता कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता चेयरमैन सीजीआरएफ पंचकुला द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता व एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट न हो तो वह चेयरमैन सीजीआरएफ पंचुकला के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने बताया कि फोरम में उपभोक्ता की बिजली से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

*भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: डीसी

*झज्जर, 12 फरवरी* लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किये हैं। भारतीय सेना के भर्ती निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के जिला रोहतक, सोनीपत, पानीपत निवासी युवक व युवतियां इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा 13 फरवरी से 22 मार्च तक ज्वाइनइंडियनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सेना में अग्निवीर की अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं, पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस, सेना नर्सिंग सहायक व सिपाही फार्मा के की श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए रोहतक सेना भर्ती कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
——————

*विधानसभा स्तर पर होगी विकसित भारत- विकसित हरियाणा जनसभा : डीसी*

*16 फरवरी को  रेवाड़ी रैली से पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे नागरिक*

*झज्जर, 12 फरवरी* लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने  वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ 16 फरवरी को विधान सभा स्तर पर आयोजित होने वाली  विकसित भारत- विकसित हरियाणा जनसभा के बारे जिला प्रशासन के साथ बैठक की।डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी में विकसित भारत विकसित हरियाणा रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन जिले की चारों विधानसभा स्तर पर भी विकसित भारत विकसित हरियाणा जनसभा आयोजित की जाएगी। इन जनसभाओं में पीएम का संबोधन वीसी के माध्यम सुना जाएगा। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली जनसभा में लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
डी सी ने कहा कि जिले में नामत: झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी और बादली विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत विकसित हरियाणा जनसभा होगी। इन जनसभाओं के लिए संबंधित एसडीएम को उचित स्थान का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थान ऐसा चयनित करें, जहां से सुगम आवागमन हो और यातायात बाधित न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसभा में लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
डी सी ने अधिकारियों को जनसभाओं के लिए चयनित स्थान पर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ श्वेता सुहाग, एसडीएम झज्जर राकेश सैनी,एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादियान, डीआईओ अमित बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरेंद्र यादव सहित पंचायत, राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
————————
*संपत्ति क्षति वसूली कानून के तहत उपद्रवियों से होगी नुकसान की वसूली : डीसी*

झज्जर, 12 फरवरी : लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से मांग करने और विरोध जताने का संविधान में अधिकार है लेकिन आंदोलन या धरने की आड़ में किसी भी असामाजिक तत्व ने सरकारी या प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो नुकसान की भरपाई संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के साथ साथ दंगों का आह्वान या अगुवाई करने वालों से भी की जाएगी।
डीसी ने बताया कि संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2021 के तहत आरोपियों से नुकसान की वसूली की जाएगी। जिले की राजस्व सीमा में आंदोलन की आड़ में हिंसा व तोड़फोड़ करने वालों पर जिला प्रशासन पूरी सख्ती से कार्यवाही करेगा।
डीसी ने कहा की जुर्माना न देने पर ब्याज समेत धनराशि वसूली जाएगी। इसके लिए खाते सील करने से लेकर संपत्ति कुर्क की जा सकती है।