*देश में कास्ट बेस्ड राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह हानिकारक : सीएम मनोहर लाल*
*मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत रत्न से सम्मानित लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात*
*सर्वोच्च पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई और लंबी आयु की कामना की*
*हरियाणा सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी श्री आडवाणी को की भेंट*
*पांच महापुरुषों को भारत रत्न दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार*
*बोले : भारत रत्न का फैसला जाति नहीं, काम व काबलियत के आधार पर होता है*
*नई दिल्ली,10 फरवरी*
– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें सर्वोच्च उपाधि रत्न मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री आडवाणी को हरियाणा में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यों की जानकारी देते हुए नौ सालों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। श्री लालकृष्ण आडवाणी ने हरियाणा में किया जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जताई है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद पहली बार उनसे मिलने पहुंचे थे और इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई ।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि श्री लालकृष्ण आडवाणी हमेशा आगे बढ़ने का हौसला देते हैं,सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते रहे हैं। उनसे मिलने में विशेष स्नेह की अनुभूति होती है।उन्हें तीन फरवरी को जब भारत रत्न देने की घोषणा हुई, हमारे लिए यह प्रसन्नता का विषय है। मैंने तभी फैसला किया था कि जब दिल्ली आना होगा तो मुलाकात जरुर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार को धन्यवाद करते है। वे श्री अड़वानी की लंबी आयु की कामना भी करते है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की बड़ी हस्तियों में आडवाणी जी के साथ-साथ प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने चाहे कर्पूरी ठाकुर जी, श्री नरसिम्हा राव जी, चौधरी चरण सिंह, चाहे डॉ स्वामीनाथ जी हो, हर महापुरुष की अपनी विशेषताएं हैं । देश निर्माण में उनका जो योगदान रहा है, उसको ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान की गई और पहचान करने के बाद सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
श्री मनोहरलाल ने कहा कि एक माह में भारत सरकार ने पांच विशेष विभूतियों को भारत रत्न दिया है। यह बहुत सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विभूति की अपनी विशेषता हैं। एक बात स्पष्ट रूप से ध्यान में आती है कि यह सब किसी भी व्यक्ति के देश के प्रति जो योगदान होता है, उसकी पहचान कर सम्मानित करने का विषय है। यह राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय किए गए हैं। मैं बहुत प्रसन्न हूं और इसके लिए प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति जी को धन्यवाद करता हूं। इससे नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है कि अच्छा काम करने से सम्मान जरूर मिलेगा।
*प्रतिभा खोज में जातियां नहीं, काम के आधार पर होता है फैसला: सीएम मनोहर लाल*
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न देश के प्रति संबंधित व्यक्ति के योगदान को देखकर दिया जाता है। प्रतिभा खोज में जातियां नहीं, बल्कि काम देखा जाता है। चाहे जाति कोई भी हो, उल्लेखनीय कार्य के आधार पर ही चयनित किया जाता है। सीएम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जाति की विचारधारा में कभी बांधे हों। कास्ट बेस्ड पॉलिटिक्स देश में कभी भी नहीं होनी चाहिए, यह तो हानिकारक है। जो लोग कास्ट बेस्ड पॉलिटिक्स की सोचते हैं, वे अच्छा नहीं कर सकते।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खासकर किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच को लेकर सभी व्यवस्थाएं ठीक रहे, शांति बनी रहे, इस प्रकार की सारी बातें हुई है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि दिल्ली हरियाणा का लगभग केंद्र है। हरियाणा के कार्यों के लिए दिल्ली आते रहते हैं। स्वाभाविक है कि हमारे नेताओं व गणमान्य लोगों से यहां मुलाकातें होती हैं। समसामयिक विषयों पर चर्चा होती है और राजनैतिक लोगों से भी मुलाकातें होती रहती है।
संसद में श्री राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी प्रस्ताव आता है, तो उनकी भावना को देखकर सांसद उस पर विचार प्रकट करते हैं। यह जो प्रस्ताव आया है, जरूर इसका लाभ सबको मिलेगा। राज्यसभा के सदस्य के नामांकन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है और जो वह तय करेगा वही होगा।
———
इंडियन नेशनल लोकदल
एमएसपी पर कानून बनाने जैसी मांगों को लेकर किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का अभय सिंह चौटाला ने किया समर्थन
फसल पर एमएसपी की गारंटी किसानों का अधिकार है: अभय सिंह चौटाला
कहा – भाजपा सरकार बैरिकेट्स लगाकर किसानों का रास्ता रोकने की बजाय, बैरिकेट्स पंजाब सरकार के खिलाफ लगाएं जिन्होंने हरियाणा की जीवन रेखा एसवाईएल का पानी रोक रखा है
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह और डा. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का स्वागत किया और कहा कि भारत रत्न के साथ-साथ स्वामीनाथन द्वारा किसानों के लिए की गई सिफारिशों को भी लागू करे केंद्र सरकार
बाबू जगजीवन राम, सर छोटूराम और चौ. देवी लाल द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, तीनों को भी भारत रत्न देना चाहिए
चंडीगढ़, 10 फरवरी।
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली बिल वापिस लेने, भूमि अधिग्रहण बिल वापिस लेने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस लेने और शहीद किसानों को न्याय दिलाने जैसी मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि किसान एमएसपी की खैरात नहीं मांग रहे बल्कि एमएसपी की गारंटी और एमएसपी पर कानून उनका अधिकार है। प्रधानमंत्री ने तीन काले कानून खत्म करते समय किसानों से यह वादा किया था कि एमएसपी पर कानून बनाएंगे लेकिन उसके बाद एमएसपी का कानून बनाने पर चुप्पी साधी हुई है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार बैरिकेट्स लगाकर किसानों का रास्ता रोक कर आम आदमी को परेशान करने की बजाय की बजाय अगर सही मायने में बेरिकेड्स लगाने हैं तो पंजाब सरकार के खिलाफ लगाएं जिन्होंने हरियाणा की जीवन रेखा एसवाईएल का पानी रोक रखा है।
अभय सिंह चौटाला ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह और डा. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का स्वागत किया और कहा कि भारत रत्न के साथ-साथ स्वामीनाथन द्वारा किसानों के लिए की गई सिफारिशों को भी लागू करे केंद्र सरकार। केंद्र की सरकार एमएसपी पर कानून बनाने का अपना वादा पूरा करे।
उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम जो देश के पहले दलित उप-प्रधानमंत्री के अलावा श्रम एवं रेल मंत्री जैसे उच्च पदों पर रहे और जिनका संसदीय लोकतंत्र के विकास और दलितों के उत्थान में अमूल्य योगदान रहा उनको भी भारत रत्न देना चाहिए। सर छोटूराम जिन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से छुड़ाकर उनका हक दिलाया और किसानों के हितों के कानून बनाए उनको भी भारत रत्न देना चाहिए। चौ. देवी लाल जिन्होंने प्रधानमंत्री तक की कुर्सी को त्याग दिया था और उन्होंने किसान और कमेरे सहित सभी बिरादरी के लोगों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए उन्हें भी भारत रत्न देना चाहिए।
हरियाणा के पूर्व कांग्रेसी मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ई-मेल से इस्तीफा भेज दिया। अब वे 12 फरवरी को भाजपा जॉइन करने जा रहे हैं।
इस दौरान वह शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों को सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के मेन गेट पर इकट्ठा होने को कहा है। यहां से जुलूस बनाकर वे भाजपा के दफ्तर जाएंगे। उनकी भाजपा जॉइनिंग के वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान CM मनोहर लाल भी कार्यक्रम में आ सकते हैं।
हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को भरी सभा में भावुक हो गए। पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार की बात सुनकर उनकी आंखे भर आई। ये देख भीड़ ने दीपेंद्र हुड्डा का जोश को बढ़ाने के लिए जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, झज्जर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मिली हार का जिक्र कर दिया। गीता भुक्कल की आंखों से आंसू छलने लगे और भुक्कल ने कहा कि ये आंसू उस दिन भी खूब छलके थे, जिस दिन हमने अपने प्रिय और इतने सरीफ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हार की खबर सुनी थी।
हरियाणा में रेवाड़ी से पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर इशारों-इशारों में वार किया है। कापड़ीवास का मनना है कि BJP चमत्कारी पार्टी है, और यह चमत्कार लोकसभा चुनाव में भी हो सकता है। पार्टी ने बड़े-बड़े लोगों को ठिकाने लगाया है। उनका इशारा राव इंद्रजीत सिंह की गुरुग्राम सीट पर दावेदारी की तरफ था।
दरअसल, साढ़े 4 साल निष्कासित रहने के बाद एक सप्ताह पहले ही 4 फरवरी को रणधीर सिंह कापड़ीवास ने BJP में वापसी की है। कापड़ीवास को गुरुग्राम से मौजूद सांसद और अहीरवाल से बड़े नेता राव इंद्रजीत सिंह का विरोधी माना जाता है। इसी आपसी खींचतान के कारण BJP 2019 के विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी सीट हार गई थी। क्योंकि, कापड़ीवास ने टिकट कटने पर बागी होकर चुनाव लड़ा।
PM ने नए संसद भवन, सेंगोल की स्थापना, जी-20 के आयोजन पर भी सांसदों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने 5 साल के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अंग्रेजों की दंड संहिता हटाकर न्याय संहिता लाने, तीन तलाक कानून, पेपर लीक-चीटिंग बिल, डेटा प्रोटक्शन बिल, 60 से अधिक गैरजरूरी कानूनों को हटाने की भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने कहा- हमारी सरकार ने 16-17 हजार ट्रांसजेंडर्स को आइडेंटिटी दी, पद्म अवॉर्ड दिया। उन्हें पहचान दी। सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना शुरू हुआ। प्रेग्नेंसी के समय 26 वीक की छुट्टी जैसे फैसलों की चर्चा दुनिया ने की।
मोदी ने अंत में कहा- राम मंदिर ने देश की भावी पीढ़ियों को देश के मूल्यों पर गर्व करने का मौका दिया। इस विषय पर बोलने में कुछ लोग हिम्मत दिखाते हैं, कुछ मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। आज जो व्याख्यान हुए, उसमें संवेदना, सहानुभूति और संकल्प भी है। बुरे दिन कितने भी गए हों, हम भावी पीढ़ी के लिए कुछ ना कुछ करते रहेंगे। सामूहिक संकल्प-शक्ति से परिणाम हासिल करते रहेंगे।
: जयंत चौधरी के एक पुराने बयान की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने भाजपा के साथ जाने के बारे में पूछने पर कहा था, ‘चवन्नी थोड़ी हूं जो पलट जाऊंगा’. विपक्षी इस बयान की याद दिलाकर जयंत चौधरी पर कटाक्ष कर रहे हैं. इस बारे में जब आजतक ने आरएलडी चीफ से उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा, ‘ये सब टुच्ची बातें हैं. मैं ये सब सहन करने के लिए तैयार हूं. मुझे अपने लोगों का हित देखना है. मैंने 2022 में कहा था कि मैं चवन्नी नहीं हूं. लेकिन वो सब चुनावी बातें होती हैं. और चुनाव के पहले जो विपक्ष बोलता है, उसे तो लोग वैसे ही भूल जाते हैं’.
आम आदमी पार्टी और भाजपा को छोडक़र उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता इनेलो पार्टी में हुए शामिल, अभय सिंह चौटाला ने इनेलो का पटका पहना कर किया स्वागत
आज लोग दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो और चौ. देवीलाल की नीतियों मे जता रहे हैं भरोसा: अभय सिंह चौटाला
कहा – इनेलो पार्टी का संगठन पूरे देश में सबसे मजबूत संगठन, इनेलो पार्टी हरियाणा की एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का किया जाता है पूरा मान सम्मान
चंडीगढ़, 10 फरवरी।
आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति सेल के उत्तरी जोन हरियाणा के वरिष्ठ उप-प्रधान एडवोकेट विक्की मच्छल और एससी सेल के कुरूक्षेत्र के जिला अध्यक्ष राजपाल अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को अलविदा कह इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने नेतृत्व में उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार को इनेलो में शामिल हुए। इनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इनेलो पार्टी का दामन थामा। इनेलो के एससी सेल के प्रदेश महासचिव उमेश रिंडल और बीसी सेल के हलका इंद्री के प्रधान समय सिंह के प्रयासों से सभी ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। अभय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी का पटका पहना कर सभी का स्वागत किया और कहा कि इनेलो पार्टी हरियाणा की एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाता है। यही कारण है कि आज भी इनेलो का संगठन पूरे देश में सबसे मजबूत संगठन है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज लोग दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो और चौ. देवीलाल की नीतियों मे भरोसा जता रहे हैं और जिससे इनेलो के पाटी्र्र सगंठन को लगातार मजबूती मिल रही है।
आम आदमी पार्टी को छोडक़र इनेलो पार्टी में शामिल होने वालों में विपिन गर्ग, तरूण गिल उर्फ बाबू, मनीष कुमार, तरूण, अजय, मनीष, शिवम, सतीश, महिपाल, जसवंत राय, सिद्धांत, ईश्वर, सोनू, राजेन्द्र, गौरव बठला, विशाल और भाजपा पार्टी को छोडक़र शामिल होने वालों में अक्षय कुमार, अमन पारचा, साहिल कुमार, विक्की और एकलव्य प्रमुख हैं।