*बहादुरगढ़ को मिला प्रदेश का प्रथम नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र*
*केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बहादुरगढ़ सहित देशभर के 41 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्रों का किया उदघाटन*
– *स्थानीय स्तर पर शहर के सेक्टर नौ स्थित पॉलिक्लिनिक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और पूर्व विधायक नरेश कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति में नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र की हुई शुरूआत*
*बहादुरगढ़, 08 फरवरी।*
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली से बहादुरगढ़ सहित देश भर में 41 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से उदघाटन किया। स्थानीय स्तर पर बहादुरगढ़ के सेक्टर नौ स्थित पॉलिक्लिनिक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और पूर्व विधायक नरेश कौशिक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की स्टेट कोऑर्डिनेटर डिंपल यादव की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा के पहले नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र की विधिवत शुभारंभ हुई। केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि पीएम मोदी के नशामुक्त भारत अभियान के तहत देश भर में नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए जा रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के आदी हो चुके लोगों को नशा छुड़ाने और युवा पीढ़ी को इस बीमारी से दूर रखने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस नशा मुक्ति उपचार केंद्र में हर प्रकार के नशे को छुड़ाने के लिए एम्स के विशेषज्ञों के माध्यम से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार नशा को जडमूल से समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। साथ ही यह उपचार केंद्र समाज से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को खत्म करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगें।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग के अलावा सामाजिक संगठनों और आमजन की सहभागिता इस पुनीत कार्य मे अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने दोहराया
कि कोई भी देश तभी समृद्ध और शक्तिशाली बनता है जब वह नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त होगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र परिसर का दौरा करते हुए केंद्र की बारीकी से जानकारी भी ली।
*नशा के खिलाफ सक्रिय भागीदारी निभाए हर वर्ग : कौशिक*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि भारत युवाओं का देश है,देश में 60 फीसदी युवा हैं और युवाओं का देश होने के कारण युवा शक्ति को नशे से बचाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने सामाजिक संगठनों का आहवान
किया कि वे नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें। नशा एक ऐसी बीमारी है, इसकी गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति जंजीरों में इस तरह जकड़ जाता है, जिससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि यह उपचार केंद्र हरियाणा का पहला केंद्र है, जिसकी शुरुआत बहादुरगढ़ से होने जा रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ विरोधी ताकतें सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी कर देश की विकास यात्रा को बाधित करने की कोशिश करती रहती हैं,लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
इससे पहले सिविल सर्जन डॉ ब्रहदीप सिंह ने नशा मुक्ति उपचार केंद्र की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज में इस तरह के केन्द्र बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला बनाता है,इसके लिए समाज के हर वर्ग को इस सामाजिक बुराई को दूर करने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
*कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी*
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रतन सागर,डॉ पंकज जैन,पूर्व पार्षद जसबीर सैनी,राजेश राठी,नरेश भारद्वाज, सोशल वर्कर अंजू रानी,सार्थक सेवा समिति से कपूर सिंह, राजेश कुमार,भीम प्रणामी,,अमित कुमार के अलावा केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ नीरज आहूजा,एसएमओ डॉ मधुप सेठी,मनोचिकित्सक डॉ रोहित कुमार भारद्वाज,डॉ ममता त्यागी,पूनम रानी,डा गगन जैन,पीडब्ल्यूडी पूनम रानी,जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरेंद्र यादव,उपाधीक्षक डा देवेंद्र मेघा,एमओ डा सुनील कुमार,डा सुनीता,डा गायत्री,डा गरिमा संदीप जांगड़ा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
—————
*झज्जर -बहादुरगढ़ सडक़ मार्ग बनेगा फोरलेन : डीसी*
— *ढाचागत विकास व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता*
— *लोकहितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र नागरिक*
— *डी सी कैप्टन शक्ति सिंह और एसपी डॉ अर्पित जैन ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित*
*झज्जर 8 फरवरी।* डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पत्रकारों को संबोधित किया। डीसी ने कहा कि शासन-प्रशासन की लोक हितैषी नीतियों की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मीडिया सशक्त माध्यम है। इसके लिए जिले की मीडिया बधाई की पात्र है। इस दौरान एसपी डॉ अर्पित जैन और डीआईपीआरओ सतीश कुमार मौजूद रहे।
डीसी ने बताया कि झज्जर से बहादुरगढ़ सडक़ मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोर लेन का बनाया जाएगा। जब लोक निर्माण विभाग द्वारा इसी मेजर रिपेयर की जाएगी। इसके लिए 20 करोड़ रूपये का एस्टीमेट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य सडक़ मार्गों की चरणबद्घ तरीके से रिपेयर की जा रही है।
जिले की किसी भी सडक़ पर गड्ढे आदि दिखाई देते हैं तो हरपथ एप पर अपलोड कर दें। शहरी क्षेत्र में कहीं पर कूड़ा होने पर स्वच्छता एप पर फोटो अपलोड कर दें। संबंधित विभाग तय समय सीमा में कार्यवाही करेंगे डीसी ने बताया कि नागरिकों को पारदर्शी तरीके से सेवाएं मुहैया करवाने में झज्जर जिला को प्रथम स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद पूर्ण रूप से सफल रही और लगभग डेढ़ लाख लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया और पात्र लोगों ने योजनाओं का लाभ लिया। इस दौरान 27 हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया, 24 हजार से अधिक लोगों की टी बी की जांच की गई और 1595 पात्र परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। हर गांव में नमो ड्रोन दीदी से यूरिया छिडक़ाव का प्रदर्शन किया गया।
डी सी ने बताया कि जिलाभर के 177 उच्च व वरिष्ठï माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में प्रतिभा मंथन कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के तहत छात्रों की कैरियर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग से छात्रों को कैरियर चुनने के नये विकल्पों की जानकारी दी गई। स्कूलों में टूटे फर्नीचर को आईटीआई के छात्रों द्वारा जीरो कोस्ट पर रिपेयर किया गया । राज्य सरकार ने इसे पूरे राज्य में लागू किया है। जिले में लिंगानुपात में निरंतर सुधार हो रहा है। प्रदेश का औसत लिंगानुपात 910 है, जबकि झज्जर जिले का 915 है।
डीसी ने बताया कि ढांचागत विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। एक लाख 80 हजार से तीन लाख रूपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार 1500 रूपये प्रीमियम जमा कर आयुष्मान भारत चिरायु योजना का लाभ ले सकते हैं । आम नागरिक प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और किसान भाई मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों और खाली रहे खेत का भी पंजीकरण अवश्य कराएं। जोखिम फ्री खेती व पशुपालन के लिए फसलों व पशुओं का बीमा भी करवाएं। बागवानी की फसलों का भी बीमा करवाएं और भावांतर भरपाई योजना का लाभ लें ।
डी सी ने बताया कि नशा मुक्त अभियान में सभी को सक्रिय रूप से भागीदारी करनी चाहिए। जिले में कहीं पर कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित श्रेणी के नशीले पदार्थ बेचता है तो उसकी शिकायत मोबाइल नंबर 8030305020 पर दें , सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है। अपराधियों की सोशल मीडिया पर ट्रैकिंग की जा रही है। डायल 112 पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। डी सी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था में किसी को भी किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
*एचसीएस अधिकारी श्वेता सुहाग ने संभाला एसडीएम का पदभार*
*शासन-प्रशासन की नीतियों का आमजन को त्वरित लाभ दिया जाएगा*
*बहादुरगढ़ 08 फरवरी।* वर्ष 2016 बैच की टॉपर रही एचसीएस अधिकारी श्वेता सुहाग ने वीरवार को बहादुरगढ़ के एसडीएम का पदभार संभाल लिया है । पदभार संभालने उपरांत श्वेता सुहाग ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की लोक हितैषी नीतियों का आमजन को त्वरित लाभ मिले , यह उनका प्रयास रहेगा। उल्लेखनीय है कि श्वेता सुहाग इससे पहले खरखौदा व सांपला उपमंडल में एसडीएम के पद पर कार्यरत रही हैं। फिलहाल एचएसवीपी रोहतक में संपदा अधिकारी व भूमि अधिग्रहण अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। श्वेता सुहाग ने कहा कि बहादुरगढ़ देश की राजधानी से सटा हुआ बडा शहर है। इसे गेट वे ऑफ हरियाणा भी कहा जाता है। प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर है और देश का सबसे बड़ा फुटवीयर पार्क स्थापित है। उन्होनें कहा कि उपमंडल प्रशासन शहर की गरिमा के अनुसार और बेहतर करने का प्रयास करेगा।
श्वेता ने कहा कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हे पूरी उम्मीद है कि उपमंडल में तैनात अधिकारी जन सेवा की भावना से कार्य करेंगे और अच्छे परिणाम देंगे। उनका प्रयास रहेगा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए सरकार और जिला प्रशासन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
—————
*जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू*
*झज्जर, 08 फरवरी।* जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने भादसा 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के इक्ठठा होने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा कि विभिन्न किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन किसान संगठनों द्वारा प्रदेश के किसानों को भी इस कूच में शामिल होने का आहवान किया जा रहा है। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी व गैर सरकारी संपति को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ऐेसे में जिला में तुरन्त प्रभाव से पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के इक्ठठा होने,अस्त्र शस्त्र,तलवार,गंडासी,लाठी,बरछा,कुल्हाड़ी,जेली,चाकू,पैट्रोल,डीजल या अन्य ज्वलनशील सामग्री ले जाने वाले लोगों के जुलूस व कूच पर या किसी अन्य प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं। उक्त आदेशों की अवहेलना के लिए कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 188 के तहत दंड का भागी होगा।
—————–
*राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार आज करेंगे झज्जर का दौरा*
*झज्जर, 08 फरवरी।* हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजि. कृष्ण कुमार शुक्रवार नौ फरवरी को झज्जर का दौरा करेेंगे। नगर परिषद के ईओ कृष्ण कुमार यादव ने गुरूवार को यहां बताया कि अध्यक्ष इंजि. कृष्ण कुमार शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को सामाजिक ,आर्थिक व शैक्षणिक जीवन में सुधार तथा सफाई कर्मियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। ईओ केके यादव ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष दोपहर एक बजे लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में जिला के सफाई कर्मियों और ग्रामीण सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत अढाई बजे लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे।
—————–
*पंचकूला में चित्र भारती फिल्मोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक: डीआईपीआरओ*
– *जिला झज्जर के फिल्म से जुड़े कलाकारों को फिल्मोत्सव में भाग लेने का किया आह्वान*
*झज्जर, 08 फरवरी।* आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक रेड बिशप पंचकूला में चित्र भारती फिल्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह फिल्मोत्सव फिल्मों से जुड़े कलाकारों के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने
फिल्मों से जुड़े हुए जिला के सभी कलाकारों का आह्वान किया है कि जो कलाकार इस फिल्मोत्सव में भाग लेने का इच्छुक है वह कलाकार जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय झज्जर में 9 फरवरी तक अपना नाम दें सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय झज्जर में वही कलाकार अपना नाम दें जो जिला झज्जर का स्थाई निवासी हो। फिल्मोत्सव में भागीदारी करने वाले कलाकारों के लिए फिल्मोत्सव के दौरान रहने व खानपान की व्यवस्था चित्र भारती संस्था द्वारा की जाएगी।
—————–
*परिवार परामर्श केंद्र ने किया केस का निपटारा*
*झज्जर, 08 फरवरी।* जिला मुख्यालय पर स्थित बाल भवन में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे परिवार परामर्श केन्द्र में पारिवारिक परिवादों का आपसी सहमति से तत्परता से निपटारा कराया जा रहा है। परिवार परामर्श केंद्र की सचिव सुरेखा हुडडा ने बताया कि योगेश कुमार सुपुत्र महाबीर सिंह गांव डावला और गांव बड़ौदा जिला सोनीपत निवासी अंजलि पुत्री राजपाल के बीच चल रहे मनमुटाव का का निपटारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में दोनों पक्षों ने आपस में मिल जुल कर रहने और अपने बच्चों की एक साथ परवरिश करने का आश्वासन दिया है।
——————-
*संसद में उठी बेरी कस्बे को रेलवे से जोड़ने की मांग, सांसद अरविंद शर्मा ने लोकसभा में उठाया मामला*
*केंद्रीय रेल मंत्री से भी सांसद ने विशेष तौर पर की मुलाकात, आसौदा तक मेट्रो विस्तार के लिए जताया आभार*
*सांसद बोले, जल्द शुरु हो जाएगा मेट्रो केे विस्तार का कार्य, दिल्ली से भिवानी वाया कोसली के रास्ते भी दो ट्रेनों की विशेष रूप से चलाने की भी रखी मांग*
*झज्जर, 8 फरवरी।*
ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा
भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने लोकसभा में बेरी कस्बे को रेलवे से जोड़ने की मांग उठाई। सांसद ने मांग उठाते हुए कहा कस्बा बेरी का इतिहास ऐतिहासिक रहा है, जोकि एक प्रसिद्ध धार्मिक नगरी हैं और जहाँ पर माता भीमेश्वारी देवी का प्राचीन मंदिर स्थापित है और दुबलधन माजरा में दुर्वासा ऋषि तीर्थ स्थान , श्याम मन्दिर, माता मन्दिर व पवित्र जटेला धामों की यात्रा के लिए देश -विदेशों से लाखो की संख्या में श्रद्वालु नवरात्रों एवं धार्मिक पर्व पर यहाँ पर आते हैं। धार्मिक स्थल पर पहंुचने के लिए अभी तक रेलवे से नहीं जुड़ा है। इस बारे में सांसद ने रेल मंत्री से भी मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
वीरवार को सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने लोकसभा में बोलते हुए बेरी कस्बे को रेलवे से जोड़ने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। सांसद ने बताया कि डीघल रेलवे स्टेशन से बेरी तक की दूरी लगभग 8 किलोमीटर तथा झज्जर रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यदि रेल विभाग बेरी को किसी भी रेलवे लाईन से जोडता है तो आमजन को सुविधा के साथ-साथ रेल विभाग को भी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा। सांसद ने कहा कि बेरी को झज्जर या डीघल की तरफ से जोड़ा जा सकता है। जिससे बहादुरगढ़ से मांडोठी, मातन, छारा, दुजाना, बेरी, दूबलधन माजरा, दादरी तक रेलवे लाइन बनने से घनत्व आबादी वाले अनेक गांव रेल से जुड़ जाएंगे । इसके अलावा सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष यह भी मांग रखी कि दैनिक रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से भिवानी वाया कोसली के रास्ते भी दो ट्रेनों की विशेष रूप से चलाई जाए और एकता एक्सप्रेस को कोसली होते हुए विस्तारिकर्ण करने की भी मांग रखी। सांसद ने बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार के कार्य को मंजूरी देने पर भी प्रधानमंत्री व रेलमंत्री सहित मुख्यमंत्री का आभार जताया है। सांसद ने कहा कि मेट्रो विस्तार पर जल्द ही काम शुरु हो जाएगा।
——–
ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा
*नारी न्याय है तैयार हम का पोस्टर अल्का लाम्बा ने जारी किया।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनने के बाद हरियाणा का पहला दौरा है।
आज हरियाणा की महिला प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।
राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर की सफल दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक यात्रा की।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बहुत सारे सवाल उठाए जा रहे है। हम कहते है जन तक सबको न्याय नही मिल जाता यात्रा करते रहेगे।
किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर उतारू है, युवा अग्निवीर योजना से प्रताड़ित है।
हरियाणा बेरोजगारी में नंबर 1 है।
कन्या भ्रूण हत्या कोई कर रहा है तो उसके खिलाफ क्या कार्यवाही की जा रही है। लिंग जांच निजी हस्पतालों में हो रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही क्यों नही हो रही है।
इसकी जांच नही हो रही है, आज 60% भ्रूण हत्या के मामले हरियाणा से आ रहे हैं।
साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ियों की आंखों में आंसू है लेकिन पीएम मोदी के पास मिलने का समय नही है।
पीएम मोदी ने भ्रज भूषण शरण के खिलाफ कार्यवाही की तो इससे बीजेपी को सीटों का नुकसान होगा इसलिए उनपर कोई कार्यवाही नही की जा रही।
भ्राजभूषण शरण की गिरफ्तारी कब होगी यह सवाल हरियाणा उठा रहा है।
उप राष्ट्रपति कोजब किसी ने कुछ कहा तो खुद को जाट बताकर अपमान बताने लगे पड़े। क्या साक्षी मलिक क्या जाट नही है।
मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के मामले है लेकिम कैबिनेट से उन्हें हटाया नही गया। यह सब क्या हो रहा है हरियाणा में।
बलात्कारी राम रहीम को जिस तरह से बार बार पैरोल मिल रही है तो इससे पीड़ित महिलाओं पर क्या गुजरती होगी यह सरकार सोच भी नही सकती।
कांग्रेस
33% महिला आरक्षण पास हुआ लगा कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव 33% आरक्षण के तहत होगा लेकिन यह जुमला साबित होगा।
*देश मे 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार
*हरियाणा पहला राज्य होगा जहा पर 33% महिला आरक्षण के तहत 2024 में चुनाव कांग्रेस में करवाये जाएगे
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की जिम्मेवारी मिले हुए मुझे 1 महीना हुआ है 15 राज्यो का दौरा कर चुकी हु।
कुलदीप सिंह सेहगर के खिलाफ बोली उसको लेकर मुझपर भी एफआईआर हुई लेकिन मैं डरने वाली नही हु।
*बेटियो ने देश का नाम रौशन किया है, लेकिन आज बेतिया आंखों में आंसू लिए रो रही है
*किसानों के आगे तानाशाह सरकार झुकी
*पूरे देश की लड़ाई हरियाणा की धरा से लड़ी जाएगी
*20 फरवरी से पहले हर जिले में नारी न्याय सम्मेलन होगा, उन महिलाओं को अपने साथ जीडेंगे। जिनके साथ अन्याय हुआ है उन्हें हम न्याय योद्धा बनायेगे। इसको लेकर मिस कॉल नंबर जारी किया 9891802024
*राष्ट्रीय महिला कांग्रेस डोनेट फ़ॉर न्याय का अभियान समूचे देश मे चलाएगी। 1 दान देश की बेटियों के नाम की अपील करेगी। डोनेशन में 10 रुपये से लेकर कितने भी पैसे दे सकते है। जितना भी दान आएगा उसका एक भी पैसा पार्टी संगठन में इस्तेमाल नही किया जाएगा। बल्कि उत्पीड़ित महिलाओं के काम लाया जाएगा
*28 दिसंबर को नागपुर में कांग्रेस ने अपना अभियान शुरू कर दिया है
*11 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लुधियाना में होंगे
*हम डरेंगे नही चाहे जितनी भी एफआईआर आप करे मैं जुते की नोक पर रखती हूं एफआईआर को
*इंडिया गठबंधन के तहत 2024 में जो भी सीटे आएगी उस आधार पर फैसला लिया जाएगा
*महराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में 33% महिला आरक्षण के साथ विधानसभा चुनाव लड़े जाएगे, मुझे नही लगता इसमे इंडिया गठबंधन को कोई ऐतराज होगा
*किसानों के 13 फरवरी दिल्ली कूच पर बोलते हुए अल्का लाम्बा ने कहा कि एक बार फिर से किसानों को बदनाम करने की कोशश बीजेपी करेगी अपने लोगो को किसानों के बीच प्लांट करेगी ताकि किसानों के दुबारा से शुरू हो रहे आंदोलन को बदनाम किया जा सके। इसलिए किसान सतर्क रहें
*जैसे ही चुनावो की घोषणा होगी कांग्रेस के बड़े नेताओं को ईडी बुलाकर पूछताछ करेंगी। बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की लिस्ट तैयासर कर दी है
*हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीट पर मजबूत दावेदारी पेश करेगी। कांग्रेस 10 में से 3 सीटो पर महिला उम्मीदवार मैदान पर उतारेगी। यह अपील राष्ट्रीय कांग्रेस से भी मैं करूंगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत रत्न की घोषणा पर जताई खुशी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देना सम्मान की बात
तीनों महापुरुषों को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार- मुख्यमंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हित और उनके आधारभूत मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी
किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए उन्होंने पूरा जीवन किया समर्पित
आपातकाल में भी लोकतंत्र को जीवित रखने में चौधरी चरण सिंह का अहम योगदान
पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने और विपक्ष समेत विपक्षी नेताओं को सम्मान देकर संसदीय परंपराओं को मज़बूत किया
भारत को वैश्विक बाजार के लिए खोलने और आर्थिक विकास के आधारभूत ढाँचे को मज़बूत करने में उनका अहम योगदान
कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन ने आधुनिक कृषि और किसानों को आर्थिक मज़बूती देने के लिए किया काम
आधुनिक समय की कृषि और किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए उनका योगदान हमेशा अनुकरणीय
नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न, PM मोदी ले सोशल मीडिया पर जानकारी दी, जयंत चौधरी ने लिखा- दिल जीत लिया
10 साल में 10 , मनमोहन सिंह के मुकाबले पीएम मोदी ने तीन गुना ज्यादा दिए भारत रत्न
चौधरी चरण सिंह के बारे में जानें: 1937 में पहली बार विधायक बने, कभी चुनाव नहीं हारे; किसानों के मसीहा भी कहलाए
पीवी नरसिम्हा राव के बारे में जानें: देश को आर्थिक संकट से निकालने का श्रेय, 10 भाषाओं में कर सकते थे बातचीत
एमएस स्वामीनाथन के बारे में जानें: पुलिस की नौकरी छोड़कर खेती-किसानी चुनी; कृषि क्रांति के जनक बनकर उभरे
‘हमने कोयले को हीरा बना दिया’, लोकसभा में UPA के खिलाफ श्वेत पत्र पर बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण
लोकसभा में श्वेत पत्र पर बहस, वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं- वो सत्यानाश करके गए, हमने सुधारा, आज मगरमच्छ के आंसू बहा रहे
अब कसर ही क्या बची है; जयंत चौधरी ने भाजपा संग जाने का कर दिया ऐलान, सीटों पर बनी बात,
हल्द्वानी में अवैध मदरसा गिराने पर हिंसा, 3 की मौत, DM बोलीं- हमला प्लानिंग से हुआ, छतों पर पत्थर जमा थे, पेट्रोल बम भी फेंके
स्थिति का जायदा लेने हल्द्वानी पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कहा- दंगाइयों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
विष्णु सरकार का पहला बजट; CM साय ने कहा- संवरेगा छत्तीसगढ़ का आज और कल, क्योंकि यह है अमृतकाल का बजट
संगम में 1 करोड़ श्रद्वालुओं की डुबकी, हेलिकॉप्टर से पुष्प-वर्षा, ड्रोन से निगरानी; काशी के सभी घाट फुल; अयोध्या में हनुमानगढ़ी के बाहर 2 KM लंबी लाइन
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, पर मार्केट वैल्यू 2.29 लाख करोड़ घटा, सरकारी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट