संवाद भवन में जिलाभर के सफाई कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश*
*सफाई कर्मचारी स्वच्छता के असली सिपाही : कृष्ण कुमार*
*- झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक*
*- संवाद भवन में जिलाभर के सफाई कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश*
*झज्जर,09 फरवरी।* लाईव हरियाणा
ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं के निपटारे के लिए गंभीर है और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस बीच एडीसी सलोनी शर्मा ने आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सफाई कर्मियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं डीएमसी परवेश कादियान ने झज्जर,बहादुरगढ़ नगर परिषद और बेरी नगर पालिका में सफाई कर्मियों से जुड़ी जानकारी सांझा की। बैठक से पूर्व अध्यक्ष इंजी कृष्ण कुमार ने संवाद भवन में सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों व सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं। सफाई कर्मियों के कल्यााण के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में समीक्षा के दौरान कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता के असली सिपाही है, इन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के विजन को मूर्त रूप देने में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर सजगता के साथ कार्य कर रही है।
*- समय समय पर सफाई कर्मियों की हो स्वास्थ्य जांच*
उन्होंने कहा अधिकारी सफाई कर्मियों की समस्याओं ध्यान से सुनें और उनका गंभीरता से समाधान करें। साथ ही सफाई कर्मियों के वेतन से लेकर पीएफ,ईएसआई,सेफ्टी गार्ड किट,वर्दी भत्ता के अलवा चेंजिंग रूम के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए। परोपकार का सिद्धांत देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह समय-समय पर सफाई कर्मचारियों के लिए साल में दो बार स्वास्थ्य कैंप आयोजित करवाएं और नियमित जांच भी करवाएं। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियनों से कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी लिए गए।
*यह अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद*
इस अवसर पर डीडीपीओ ललिता वर्मा,डीडब्लुओ श्वेता शर्मा,डीईओ राजेश कुमार,डीईईओ सुभाष भारद्वाज,डिप्टी सिविल सर्जन डा टीएस बागड़ी,नगरपरिषद के ईओ केके यादव,डिप्टी सीईओ निशा तंवर,नगरपरिषद बहादुरगढ के ईओ संजय रोहिल्ला,जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्विनी कुमार,एएससी राजेंद्र हुडडा,प्राचार्य आईटीआई जीतपाल,बेरी नपा सचिव ललित गोयल,स्टेशन सुपरवाइजर प्रमोद कुमार,जेई रोहित लोहचब के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा,अनिल शर्मा मातनहेल,मा ओमप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
*असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना : डीसी*
*- तीन लाख रूपए वार्षिक आय वाले नागरिक भी 1500 रूपए प्रीमियम से ले सकते हैं आयुष्मान भारत चिरायु योजना का लाभ*
*झज्जर, 09 फरवरी।*
सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानि आयुष्मान योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। आमजन के साथ-साथ जिसकी भी नागरिक की आय तीन लाख रूपए वार्षिक हो वह भी 1500 रूपए का प्रीमियम सालाना भरकर आयुष्मान भारत चिरायु योजना का लाभ ले सकता है। इस योजना के तहत असहाय परिवारों की बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाया जाता है। इस योजना के तहत प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए चिरायु योजना हरियाणा के नाम से शुरू किया है। चिरायु योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ही आती है। चिरायु योजना की सहायता से गरीब परिवार के लोग पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। चिरायु योजना के तहत कम से कम 1500 बीमारियों का इलाज मुफ्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 1.80 लाख रुपए तक आय वाले बीपीएल परिवारों को ही लाभ मिलता था। राज्य सरकार ने इस योजना का ज्यादा से ज्यादा से लाभ सुनिश्चित करने के लिए तीन लाख रुपए तक आय वाले परिवारों को भी इस योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ देने के निर्णय लिया है। ऐसे परिवार केवल बहुत कम मासिक चार्ज केवल 1500 रुपए के वार्षिक भुगतान पर पूरे परिवार को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते है।
डीसी ने बताया कि चिरायु योजना के अंतर्गत विवाह अथवा जन्म के माध्यम से किसी नए सदस्य का आगमन होता है तो वह भी इस योजना का लाभार्थी है, जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र व विवाह प्रमाण-पत्र देकर योजना में शामिल हो सकते है। उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्णत: कैशलेस है, लाभार्थी केवल अपना आयुष्मान भारत कार्ड दिखाकर ही पैनल पर लिए गए निजी अथवा सरकारी अस्पतालों में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु लाभार्थी किसी भी अटल सेवा केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड दिखाकर बनवा सकते है। इसके अलावा पैनल पर लिए गए निजी अस्पतालों तथा सरकारी अस्पतालों में भी यह कार्ड मुफ्त में बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना की अनूठी विशेषता पोर्टेबिलिटी है यानी चाहे मरीज किसी भी राज्य का हो, वह किसी भी राज्य के पैनल पर लिए गए निजी अथवा सरकारी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार द्वारा न सिर्फ मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है, अपितु इलाज की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
—————-
*यातायात नियमों का पालन करें विद्यार्थी : राजीव यादव*
*- गुढा स्थित आईटीआई परिसर में सडक़ सुरक्षा विषय पर सेमिनार आयोजित*
*झज्जर,09 फरवरी।*
निकटवर्ती गांव गुढ़ा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लोक निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार को राष्टï्रीय सडक़ सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया । हरीडा महासचिव राजीव यादव व अधीक्षक अभियंता संदीप गोयल के मार्गदर्शन और कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान कैलाश कुमार ने सेमीनार के दौरान बच्चों को यातायात नियमों व यातायात संकेतों,सीट बेल्ट और हैलमेट के फायदों से अवगत कराया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया । सेमीनार में बच्चों को महापुरुषों के जीवन के बारे में भी बताया गया तथा उन्हे अपने जीवन मे उच्च मानकों का पालन करते हुए सफलता के टिप्स भी दिए ।
लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमे सडक़ पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत वर्ष का एक ही सपना है कि किसी भी व्यक्ति की सडक़ दुर्घटना ना घटे,हम सबको सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों की दृढता से पालना करनी चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य जीतपाल के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
*गांव तलाव में किसानों को समझाई ड्रोन तकनीक*
*झज्जर,09 फरवरी।*
निकटवर्ती गांव तलाव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और जिला उद्यान अधिकारी के सहयोग से भारतीय कृषि अनुसंधान राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन, ब्यूरो, नई दिल्ली द्वारा किसानों को खेतों में ड्रोन के उपयोग की विधियां समझाई गई।
इस अवसर पर ब्यूरो के वैज्ञानिक डा ईश्वर सिहं और डा पंकज, कनौजिया ने ड्रोन तकनीक का कृषि में उपयोग पर विस्तार से किसानों को जानकारी दी,साथ ही खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। एनबीपीजीआर नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने ड्रोन तकनीक का कृषि में उपयोग एवं इसके लाभ के बारे में किसानों को अवगत करवाते हुए ड्रोन से नैनो यूरिया छिडक़ाव के लिए प्रेरित भी किया। डीएचओ डा राजेंद्र सिंह ने किसानों आहवान किया कि वे ड्रोन विधि अपनाएं। उन्होंने ड्रोन विधि को कृषि विकास में प्रयोग के लिए कारगर बताया। इस दौरान किसानों के खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया एवं नीम तेल का छिडक़ाव का भी प्रदर्शन किया गया।
*किसान नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन*
*झज्जर, 09 फरवरी।*
रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी डा ईश्वर जाखड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया सरकार द्वारा जिलाभर में संभावित अधिक से अधिक एकड़ भूमि पर ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया स्प्रे छिडकाव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस स्कीम के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी तथा बाकि खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिडक़ाव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।