‘राम मंदिर का सैंकड़ों वर्ष पुराना सपना पूरा हुआ’, श्रील प्रभुपाद की जयंती पर बोले PM मोदी

पीएम ने कहा कि आज करोड़ों देशवासी राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा लेकर अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं। इस अमृतकाल में हमनें अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। हम राष्ट्र को देव मानकर, देव से देश का विजन लेकर आगे बढ़ रहे हैं

सरकार के व्हाइट पेपर से पहले कांग्रेस का ब्लैक पेपर, मोदी ने कहा- यह काले टीके जैसा, ताकि विकास को नजर न लगे

प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की,मुझे याद है जब वोटिंग के दौरान, ये तय था कि सत्ता पक्ष जीतेगा फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में आए और अपना वोट दिया। ये अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्कता का उदाहरण है। सवाल ये नहीं है कि वो किस को ताकत देने आए थे। मैं मानता हूं कि वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे।’

मनमोहन सिंह छह बार के सांसद हैं और वे साल 2004-2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे। पीवी नरसिम्हा की सरकार में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री रहे थे और उन्हीं के कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ।

पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं’, राहुल गांधी का आरोप,राहुल गांधी ने कहा ‘तेली समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे (पीएम मोदी) सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे…वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे
भाजपा के साथ नई सियासी पारी शुरू करेंगे आचार्य कृष्णम!, बोले- जैसा भगवान का आदेश होगा; वैसा फैसला लेंगे

किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोका, दिल्ली कूच करने की थी तैयारी; बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

पंजाब में पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली थी. उसके अलावा कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं, जो कि इस बार घटकर 5 पर पहुंच रही हैं. जबकि अकाली दल को दो सीटें मिली थीं, जोकि एक पर पहुंच रही है. वहीं बीजेपी अपनी दोनों सीट बचाती हुई दिख रही है

अखिलेश ने भी मान लिया एनडीए में जा रही RLD? बोले- बीजेपी दलों को तोड़ना, नेताओं का मुंह बंद करना जानती है

राजस्थान- बिजली मुफ्त, महिला-बुजुर्गों को तोहफा और शिक्षा पर बड़े ऐलान,आज राजस्थान बजट हुई घोषणा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ

20 किलोवाट तक के शहरी बिजली उपभोक्ता खुद बना सकेंगे अपने बिल
ट्रस्ट बेस रीडिंग और बिलिंग सुविधा शुरू, मीटर रीडिंग की शिकायतें होंगी खत्म
हिसार, 08 फरवरी।
प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। रीडिंग दर्ज नहीं करने से संबंधित शिकायतों को खत्म करने के लिए ट्रस्ट बेस रीडिंग और बिलिंग की सुविधा शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता ऐप के माध्यम से अपना बिल खुद जनरेट करने के साथ उसका भुगतान भी इसी ऐप पर कर सकेंगे। फिलहाल, निगम ने इस सुविधा से हिसार शहर के 20 किलोवाट तक के घरेलू और गैर घरेलू श्रेणी के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है।
सर्कल हिसार के एसई ओमबीर ने बताया कि निगम ने हिसार में इस सुविधा को प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत हिसार सर्कल में 4 शहरी सब डिवीजनों के उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन बिलिंग के लिए स्थानीय डाटा सेंटर को भेजा जा चुका है। शुरुआत में इसे केवल शहरों के लिए शुरू किया गया है। धीरे-धीरे प्रबंधन इसे पूरे जिले में लागू करेगा। भविष्य में हिसार के 20 किलोवाट तक के 4 लाख 27 हजार 861 उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा।
इससे उपभोक्ताओं को रीडिंग के लिए मीटर रीडर और बिजली बिल का इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि मोबाइल ऐप से स्वयं अपना बिल बना सकेंगे। बिजली बिल आप मासिक चाहते हैं या द्विमासिक, यह भी उपभोक्ता की मर्जी में ही रहेगा। बिल का विकल्प चुनने के लिए इस ऐप के जरिये उपभोक्ता अपने बिजली बिलों को जनरेट कर सकेंगे और इसी ऐप से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। बिजली निगम की इस योजना से अकेले हिसार शहर के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और शहर के इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह मोबाइल ऐप शहर के उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करने के लिए कारगर साबित होने जा रही है। यह मोबाइल ऐप हरियाणा डिस्काम के हरियाणा ट्रस्ट आधारित रीडिंग के आधार पर बनाई गई है। मुख्यमंत्री के हाथों से लांच की गए इस ऐप को प्रथम चरण में पायलट आधार पर हिसार, महेंद्रगढ़, पंचकूला और करनाल शहर में शुरू किया है। फिलहाल प्रदेश के चार जिलों में यह ऐप कार्य करेगी। बाद में अन्य जिलों में भी यह सेवा शुरू करने की योजना है।

इस तरह करना होगा यह एप डाउनलोड
उपभोक्ता को गूगल प्ले स्टोर से हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग एप डाउनलोड करनी होगी। इसे डाउनलोड करने के बाद इश्यू बिल पर क्लिक कर आई एक्सप्ट कर अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। अकाउंट नंबर दर्ज करने के बाद अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, खाता नंबर दर्ज करने के साथ मीटर की खपत दर्ज करनी होगी। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद व्यू बिल पर क्लिक करना होगा। बिजली बिल बनाना उपभोक्ता के हाथ में रहेगा। इस ऐप का उपयोग करके उपभोक्ता स्वयं अपने बिलिंग शेड्यूल को द्विमासिक से मासिक में बदल सकता है और स्वयं ही अपने मीटर की वर्तमान रीडिंग दर्ज करके अपना बिजली बिल आनलाइन उत्पन्न कर सकता है। इससे आपका बिजली बिल तैयार हो जाएगा। इसके बाद बिल डाउनलोड होगा और फिर अगले ऑप्शन में पे-बिल पर क्लिक करके बिल का भुगतान कर सकेंगे और आपको ऑनलाइन रसीद भी मिल जाएगी।

प्रदेश के सभी गांव में बनवाई जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, लगभग 1500 हो चुकी स्थापित : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

हिसार, 08 फरवरी।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। अब तक प्रदेश में लगभग 1500 लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी है ।
उपमुख्यमंत्री गांव सुलखनी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण आंचल में शहरों की तरफ पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर-दराज शहरों में नहीं जाना पड़े इसके लिए हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करवाई जा रही है। अब तक लगभग 1500 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो चुकी है। इनमें अध्ययन कर अनेक युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करके नौकरियां प्राप्त की है। सरकार के इस कदम से युवाओं में एक नए उत्साह का संचार हुआ है और उनमें वर्तमान राज्य सरकार के प्रति विश्वास और प्रगाढ़ हुआ है।

सेम ग्रस्त भूमि को बनाया जा रहा उपजाऊ
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बड़ी मात्रा में भूमि सेम ग्रस्त हो चुकी है। इससे उपजाऊ बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलर पंप सेट इत्यादि संसाधन स्थापित करवाकर भूमि की सेम को खत्म करने का काम किया जा रहा है। हजारों एकड़ भूमि को इस समस्या से मुक्त करवा जा चुका है। हिसार जिले में लगभग 80- 82 स्थलों को चिन्हित कर वहां सोलर पंप सेट इत्यादि संसाधन स्थापित करवाए जा चुके हैं ताकि भूमि की सेम को खत्म करके इसे उपजाऊ जमीन बन जा सके। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर सुलखनी गांव के 500 -600 एकड़ सेम ग्रस्त भूमि को ठीक करवाने का आश्वासन देते हुए सोलर पंप सेट इत्यादि संसाधन स्थापित करने की बात कही।

नल से घर-घर जल पहुंचने वाला हरियाणा प्रांत देश के शीर्ष राज्यों में शामिल :
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल से घर-घर जल पहुंचाने के मामले में हरियाणा प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुलखनी गांव में नहरी आधारित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थाई व्यवस्था करवाई जाएगी तथा अन्य मांगों को भी पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रम मंत्री अनूप धानक, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, हरियाणा खादी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, हरियाणा योग आयोग के सदस्य नरेश पुनिया, जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित बुरा, जजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शीला भयान, सतीश बेनीवाल, शमशेर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिसार महानगर का तेजी से करवाया जाएगा विकास, मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी गठित : उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
फोरलेन बनाया जाएगा हिसार एलिवेटेड रोड

हिसार, 08 फरवरी।
हरियाणा प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हिसार महानगर का तेजी से विकास करवाने के लिए मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन कर दिया है। पिछली कैबिनेट मीटिंग इस अथॉरिटी के गठन को लेकर मंजूरी प्रदान की गई है।
उप-मुख्यमंत्री ने वीरवार को हिसार में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन होने से हिसार महानगर का तेजी से विकास होगा, क्योंकि अब सभी विकास परियोजनाओं की प्लानिंग इसी अथॉरिटी द्वारा की जाएगी और इसके बाद अथॉरिटी द्वारा ही विकास परियोजनाओं को मुहूर्त रूप देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी बनने से विकास परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को लेकर तमाम कागजी कार्यवाही अथॉरिटी द्वारा हिसार में ही पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अथॉरिटी के गठन से पहले फाइलों को मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजना पड़ता था जिसके परिणाम स्वरूप विकास कार्यों में विलंब होता था। लेकिन अब न केवल विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव को हिसार में ही मंजूरी मिलेगी बल्कि विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को भी तेजी से पूरा करवाया जा सकेगा। उन्होंने कहा गठित मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लगभग सभी विभागों से संबंधित विकास कार्यों की मंजूरी प्रदान की जा सकेगी।

फोरलेन बनेगा हिसार एलिवेटेड रोड
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार एलिवेटेड रोड को दो मार्गीय की जगह चार मार्गीय (फोरलेन) बनवाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर नया टेक्निकल प्रपोजल स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। प्रोजेक्ट की फाइनल प्रेजेंटेशन अथॉरिटी के सामने हो चुकी है। जाईका को लोन की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। मंजूरी प्रदान होते ही इस महत्वाकांक्षी विकास परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नागरिकों से हुए रूबरू
नागरिकों को हमारा संकल्प-विकसित भारत की दिलाई शपथ
हिसार, 08 फरवरी।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वास्तव में अंत्योदय के सपने को साकार करने में अहम भूमिका अदा कर रही है।
वे वीरवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ऋषि नगर तथा जहाजपुल स्थित ब्राह्मïण धर्मशाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नागरिकों से रूबरू हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के घर द्वार पर पहुंचकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से पंक्ति में अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सकारात्मक कोशिश की जा रही हैै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि जब वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित हो। अंत्योदय की भावना से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर रूप से प्रयास कर रही है। इस दौरान नागरिकों को विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी वाली वैन में लगी एलईडी पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से नागरिकों को स्वामित्व योजना, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय योजना, पीएम-स्वनिधि योजना आदि की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान अनेक लोगों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी हासिल की और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

राजकीय महाविद्यालय में 2 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 व 16 को
श्रम मंत्री अनूप धानक करेंगे शिरकत और विजेताओं को करेंगे सम्मानित
हिसार, 08 फरवरी।

राजकीय महाविद्यालय, उकलाना में 15 व 16 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि श्रम मंत्री अनूप धानक शिरकत कर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर स मानित करेंगे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सतबीर सिंह सांगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ इंदु ने बताया कि कार्यक्रम में दोनों ही दिन संस्कृति एवं कला के क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन 15 फरवरी को पोस्टर बनाओ, पेंटिंग, रंगोली, महेंदी रचाओ, कविता व भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन यानि 16 फरवरी को एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य व गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों के स पूर्ण व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हंै। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ष करवाया जाता है।