*ब्रेकिंग चंड़ीगढ़- हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस*
लाईव हरियाणा
ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा

सुधा भारद्वाज का बयान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है
महिला कांग्रेस भी यात्रा में शामिल हैं
अब हमने एक कार्यक्रम बनाया है
“नारी न्याय है, तैयार हम” कार्यक्रम बनाया है
इसमें महगाई का मुद्दा शामिल किया है
सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे , लोगो को सब्सीडी उपलब्ध करवाए
महिलाओं को भी समान काम समान वेतन दिया जाए
महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण किया जाय , इसमें महिला स्वास्थ्य सबसे जरूरी है
हर 5 किलो मीटर में एक स्वास्थ्य केंद्र खोल जाए
महिला शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाए
आज स्कूलों में अध्यापको की कमी है , स्कूलों को बंद किया जा रहा है
स्कूल्ज में लड़कियों के शौचालय नही है , जहाँ पर शौचालय है वहां दरवाजे नही है ना ही सफाई का प्रबंध है
महिलाओं का उत्पीड़ित बढ़ रहा है , bjp सरकार में महिला उत्पीडन करने वालो को संरक्षण दिया जा रहा है , संदीप सिंह इसका उदाहरण है
मणिपुर में महिलाओं के साथ बहुत कुछ गलत हुआ , लेकिन PM वहाँ नही गए , जबकि वे देश के अन्य जगहों पर जा रहे है
BJP सरकार में मन की बात करने वाली महिलाओं की आवाज दबाई जा रही है
महिला कांग्रेस का संगठन इसमें पूरा सहयोग करेगा
जब कांग्रेस ने महिला बिल को संसद में रखा था , तब BJP ने इसका विरोध किया है
मोदी सरकार ने महिला बिल के नाम पर महिलाओं के वोट लेने के लिए ही बिल पास किया है
महिला बिल भी बीजेपी का एक जुमला ही साबित हुआ है

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा पहुंचे।*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।

*प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं…”

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”मैं उस दिन तो नहीं कह सका लेकिन मैं खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। मैं उस दिन उनकी बातें बहुत ध्यान से और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में हमें मनोरंजन की जो कमी खल रही थी, वह उन्होंने पूरी कर दी…”

*दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी है और उन्हें 29 फरवरी को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया। मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा’…”

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक बात खुशी की रही कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खरगे) जो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है और आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर…”

*पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पिछले साल की घटना याद है। हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी…आज भी आप न सुनने के तैयार के साथ आए हैं। लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है…मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं..”

पीएम मोदी ने कहा, ” मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन! हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं।”

करनाल ब्रेकिंग
लाईव हरियाणा
ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा

बेरोजगारी को लेकर करनाल सीएम आवास पर आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

पुलिस के बल पर नहीं दबेगा आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन – अनुराग ढांडा

सीएम खट्टर को रोजगार देने के लिए मजबूर कर देंगे – अनुराग ढांडा

हरियाणा के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती भाजपा- जजपा सरकार – अनुराग ढांडा

बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जेजेपी की आंखें हुईं बंद – अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी दूसरे विपक्षी दलों की तरह घर नहीं बैठ सकती – अनुराग ढांडा

फतेहाबाद से आप के वरिष्ठ नेता सुभाष धानिया कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया ने धानिया और अन्य नेताओं को कराया कांग्रेस में शामिल

फतेहाबाद नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव में आप प्रत्याशी रह चुके हैं धानिया

फतेहाबाद, 07 फरवरी

लाईव हरियाणा
ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा

फतेहाबाद में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मास्टर सुभाष धानिया कांग्रेस में शामिल हो गए। धानिया आम आदमी पार्टी की टिकट पर फतेहाबाद नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके साथ एडवोकेट अनिल कादयान, मास्टर हरमीत सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थामा। डॉ विनीत पुनिया ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सभी को पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान डॉ. विनीत पुनिया ने कहा कि सुभाष धानिया के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह सुभाष धानिया और उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर अभिनंदन करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

डॉ. पुनिया ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, कर्मचारी, युवा, मजदूर, गरीब वर्ग इस सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार ने जनता का दम निकाल दिया है। सरकार की नीतियों से किसान भी आए दिन प्रताड़ित हो रहे हैं। 10 साल के शासनकाल में भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की तरफ धकेल दिया है। सरकार की नाकामी के कारण युवा तेजी से अपराध और नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

डॉ. पुनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस शासनकाल के सुनहरे दिनों को याद कर रही है और चुनाव का इंतजार कर रही है। सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। इसीलिए लगातार अन्य पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में पिछले डेढ़ वर्ष में तीन दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। फतेहाबाद जिला में भी कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है।

वहीं सुभाष धानिया ने कहा कि आज हरियाणा में हर वर्ग मौजूद भाजपा-जजपा सरकार से दुखी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही भाजपा-जजपा सरकार के कुशासन से छुटकारा दिला सकती है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। इसीलिए वह आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह कांग्रेस की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।

इंडियन नेशनल लोकदल

ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया में पोर्टल में जानबूझ कर रखी गई हैं खामियां: अभय सिंह चौटाला

लगभग 12 हजार आवेदक ऐसे हैं जिनके 70 से 80 नंबर आए हैं और पूरी तरह से योग्य हैं लेकिन उनका डाटा एचएसएससी के रिकॉर्ड से गायब है जिसके कारण उनका जानबूझकर चयन नहीं किया गया है

ऐसा पहली बार हो रहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन की गई है जबकि आवेदकों की मांग है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑफ लाइन की जाए

चयन प्रक्रिया को दोबारा से करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से भूखे प्यासे इस कड़ाके की ठंड में एचएसएससी के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस गूंगी बहरी बीजेपी-जेजेपी सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है

चंडीगढ़, 7 फरवरी।

लाईव हरियाणा
ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने एचएसएससी द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी के रिजल्ट में भारी धांधली के आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में झूठा फायदा लेने के लिए यह रिजल्ट जारी किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 12 हजार आवेदक ऐसे हैं जिनके कटऑफ से 20 से 30 नंबर अधिक हैं, यानी 70 से 80 नंबर आए हैं और वैध डॉक्यूमेंट अपलोड किए हैं लेकिन उनका डाटा एचएसएससी के रिकॉर्ड से गायब है जिसके कारण उनका जानबूझकर चयन नहीं किया गया है। जबकि कट ऑफ 50 नंबर का था और 50 नंबर वालों का चयन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जारी किए गए रिजल्ट को लेकर ग्रुप सी की भर्ती में योग्य आवेदकों के चयन न करने पर प्रदेश के युवाओं में भारी रोष है। ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया में पोर्टल में जानबूझ कर खामियां रखी गई हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन की गई है जबकि आवेदकों की मांग है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑफ लाइन की जाए जिसे एचएसएससी ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है।
ग्रुप सी की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों ने भी चयन प्रक्रिया में धांधली करने के आरोप लगाए हैं और चयन प्रक्रिया को दोबारा से करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से भूखे प्यासे इस कड़ाके की ठंड में एचएसएससी के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस गूंगी बहरी बीजेपी-जेजेपी सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।