*‘मनोहर’ सरकार ने विधुर और विवाहित पुरुषों के लिए शुरू की पेंशन स्कीम*
*झज्जर, 3 फरवरी।

लाईव हरियाणा

जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के 40 वर्ष होने के बाद विधुर व 45 साल तक उम्र के अविवाहित पुरूषों को पेंशन देने की योजना बनाई है।
डीसी ने बताया कि जनवरी 2024 से विधुरों व अविवाहितों को 3000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। सरकार की ओर से 40 वर्ष तक की उम्र होने पर विधुर को पेंशन देने का प्रावधान किया गया है, बशर्तें परिवार पहचान पत्र में परिवार की आय 3 लाख से अधिक ना हो। इसी तरह ही 45 साल की उम्र होने पर विवाहिता को पेंशन देने का प्रावधान जोड़ा गया है । परिवार पहचान पत्र में उनके लिए वार्षिक आय की सीमा 1 लाख 80 हजार रखी गई है।
योजना का लाभ के लिए ये अनिवार्यता जरूरी :
हरियाणा सरकार की ओर से क्रियान्वित विधुर व अविवाहित पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए विधुरों की श्रेणी में तीन लाख रुपये तक की सालाना आय वाले 40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति पात्र होंगे। इसी तरह अविवाहित व्यक्तियों के मामले में वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए और आयु 45 वर्ष से अधिक हो। यह वित्तीय सहायता सीधे लाभपात्रों के खातों में दी जाएगी। विधुरों और अविवाहितों की आयु 60 वर्ष होने उपरांत उन्हें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता का लाभ मिलेगा। यदि उक्त दोनों ही कैटेगरी के लाभार्थियों के जीवन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो लाभार्थियों को जिला समाज कल्याण विभाग इससे जुड़ी जानकारी से सूचित करना होगा। इसके अलावा अगर कोई लाभार्थी गलत सूचना देता है या किसी तथ्य को छुपाता है तो केवल उसी वक्त (जिस वक्त की गलत सूचना दी गई) की पेंशन को ब्याज सहित वापस लिया जाएगा।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 4 =