Live हरियाणा – – – जयपाल लाम्बा
06 जनवरी, 2022 वीरवार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में निर्धारित जनसभा, सुरक्षा में चूक के कारण रद्द, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिर्पोट मांगी
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार की कडी आलोचना की
सरकार ने कहा – 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के लगभग दो हजार एक सौ 35 मरीजो की पुष्टि
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय सडक परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
संघ लोक सेवा आयोग का सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का फैसला
🇮🇳राष्ट्रीय
अटल पेंशन योजना में पंजीकरण कराने वालों की संख्या तीन करोड़ 68 लाख हुई
पिछले महीने कोयला उत्पादन में कुल 6.74 प्रतिशत की वृद्धि
*नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला – 2022 स्थगित
प्रधानमंत्री ने झारखंड में बस दुर्घटना पर दुख जताया
अंतरराष्ट्रीय
अमरीका में कोविड के दस लाख से अधिक नए मामले दर्ज
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चलने वाली 30 से अधिक उड़ानें लगातार दूसरे दिन भी रद्द
महाराष्ट्र में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 15 फरवरी तक कक्षाओं पर रोक लगाने का फैसला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल ने संयुक्त रूप से 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत आधिकारिक प्रतीक चिन्ह जारी किया
💰व्यापार जगत
बम्बई शेयर बाजार का सूचकांक में 367 अंकों की बढ़ोतरी, 60,223 पर बन्द
*☔मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मुम्बई और चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध भी रहेगी, जबकि कोलकाता में सुबह हल्की धूंध जबकि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। इन महानगरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा