मास्क ना लगाने वालों को जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान लगातार जारी

एसपी वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार जिला भर में चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

जानबूझकर मास्क ना पहनने वाले करीब 405 व्यक्तियों के किए गए चालान

04 जनवरी झज्जर जयपाल लाम्बा

कोविड के बढ़ते प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा आम लोगों को फेस मास्क लगाने व अन्य आवश्यक सावधानियां रखने के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक झज्जर वसीम अकरम के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर में मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों, राहगीरों तथा अन्य व्यक्तियों को मास्क पहनने व महामारी संक्रमण से बचाव के प्रति सजग करने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। कोविड के प्रभाव को रोकने के लिए चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान लगातार जारी है। महामारी संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ साथ स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जानबूझकर मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियों तथा वाहन चालकों के चालान भी किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति को पुलिस विभाग की तरफ से निशुल्क फेस मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, सामाजिक दूरी रखने व अन्य आवश्यक सावधानियां रखने के प्रति जानकारी देते हुए सजग किया जा रहा है। अभियान के तहत स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वाहन चालकों व अन्य व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर जानबूझकर मास्क ना लगाने तथा संक्रमण से बचाव के लिए अन्य आवश्यक सावधानियां रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बिना मास्क लगाए पाए जाने वाले वाहन चालकों से मास्क लगाने व सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के प्रति भी जागरूक करते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
झज्जर के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि कोरोना संक्रमण महामारी के फैलाव को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान के तहत आम लोगों को मास्क लगाने व संक्रमण से बचाव के अन्य नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यदि कोई व्यक्ति या वाहन चालक बिना मास्क के बाहर घूमते हुए मिले तो ऐसे लोगों के चालान करने के संबंध में दिशा निर्देश किए गए हैं।झज्जर पुलिस द्वारा आम लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे जिले में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सभी थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस के अलावा जिला के सभी थानों की अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा मास्क ना लगाने वालों लोगों को जागरूक करने व जानबूझकर मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चालान करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिला के अलग-2 सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए पाए जाने वाले व्यक्तियों को भविष्य में फेस मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों से फेस मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकलने के साथ साथ रात्रि कर्फ्यू व महामारी संक्रमण के बचाव के लिए अन्य नियमों का पालन करने के प्रति भी सजग किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला भर में मुस्तैदी से तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों ने बिना मास्क लगाए नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सोमवार को करीब 405 व्यक्तियों के चालान करते हुए फेस मास्क मुफ्त में वितरित किए गए। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील करते हुए उन्होंने जिला के आमजन से फेस मास्क पहनने, एक दूसरे से सुरक्षित दूरी रखने व अन्य सावधानियां रख कर स्थानीय पुलिस का कोविड नियमों की पालना को सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =