इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने ली जिला कार्यकारिणी की बैठक
संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से किया मंथन
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा: नफे सिंह राठी
बहादुरगढ़ जयपाल लाम्बा इंडियन नेशनल लोकदल की जिला कार्यकारिणी की बैठक झज्जर के पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने शिरकत की। बैठक में जिला स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मंच संचालन रामनिवास सैनी ने किया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि आज युवा, बुजुर्ग व महिलाएं काफी संख्या में इनेलो से जुड़ रहे हंै। जिससे इनेलो का संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के दुख-दर्द में व जन-समस्याओं को प्रमुखता से उठाती है और उसका निवारण करवाती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्राम स्तर व बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को और मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को
बुरी तरह से गर्त में धकेल दिया है, जिस तरह से नौकरियों में भ्रष्टाचार चल रहा है और एचपीएससी के अंदर करोड़ों रुपये का मिलना और उसकी जांच को दबा देना यह साफ साफ दर्शा रहा है कि भाजपा पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी के दलदल में धंसता जा रहा है, जिसका पूरा श्रेय भाजपा सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार नौकरियां बेचने के साथ-साथ योग्य बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि अगर आज पूरे प्रदेश में कोई संगठन मजबूत है तो वह इनेलो का संगठन है, क्योंकि आए दिन अन्य दलों को छोड़कर लोग इनेलो में शामिल हो रहे हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि इनेलो स्व. चौधरी देवी लाल द्वारा लगाया हुआ पौधा है। उसी पौधे को चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी मेहनत से सींचकर पेड़ बनाने का काम किया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चला रही है। इनेलो सरकार के समय यह सौगात उन्हें सम्मान स्वरूप दी गई थी लेकिन अब भाजपा सरकार बुजुर्गों का अपमान करने पर तुली है। बुजुर्गों की पेंशन में कटौती करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। भाजपा सरकार केवल लोगों को बांटने का काम कर रही है, चाहे जाति के नाम पर हो या धर्म के नाम पर। जो सरकार लोगों को बांटने का काम करती है, वह प्रदेश में विकास का काम नहीं कर सकती। भिाजपा सरकार की नीतियां सिर्फ प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली हैं। सरकार में शामिल लोग काम कम और प्रचार ज्यादा करते हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के इस झूठे प्रचार को समझ चुकी है। बैठक को जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान, राज सिंह वर्मा, बलराज खरहर, रमेश सिलाना, पवन धनखड़, नीलम ढिल्लो आदि ने संबोधित किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी, हलकाध्यक्ष, जोन प्र्रभारी, जोन अध्यक्षों सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − twelve =