चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ मेयर चुनाव 8 जनवरी को:मेयर बनने के इच्छुक शाम 4 बजे तक भर सकते हें नामांकन; डीसी ने की नोटिफकेशन जारी
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर की लिए चुनाव आठ जनवरी को सुबह 11 बजे सदन में होगा। इन तीन पदों के लिए केंडीडें अपने नामाकंन 4 जनवरी की शाम पांच बजे तक भर सकते हैं। चंडीगढ़ के डीसी ने इस संबंध में नोटिफकेशन जारी की है। प्रिजाइडिंग ऑफिसर काउंसलर महेश इंद्र सिंह सिद्धू को बनाया है। मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है।
मेयर के लिए 35 में से 18 पार्षदों का बहुमत जरूरी है। सांसद को भी वोट करने का अधिकार है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 14 पार्षदों को दिल्ली बुला लिया। वहीं कांग्रेस भी अपने आठ पार्षदों को लेकर जयपुर चली गई। चुनाव में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला