Live हरियाणा समाचार
04 जनवरी, 2022 मंगलवार
➖➖➖➖➖
मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
देश भर में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू
देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के एक हजार सात सौ मरीज
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड में दो आतंकियों को ढेर किया
प्रधानमंत्री बुधवार को पंजाब में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
🇮🇳राष्ट्रीय
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा; भारत निर्यात लक्ष्य हासिल करने की राह पर
कोविड के बाद का परिदृश्य उज्ज्वल दिख रहा है और देश उद्यम का एक नया मार्ग प्रदर्शित कर सकता है : वेंकैया नायडू, उप राष्ट्रपति
डॉ जितेंद्र सिंह ने सरकारी कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से 31 जनवरी तक स्थगित करने की घोषणा की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में आरएमएल अस्पताल का दौरा कर 15 से 18 आयुवर्ग के टीकाकरण का जायजा लिया
नई दिल्ली के आयुष भवन की कैंटीन में आयुष आहार उपलब्ध
🌍अंतरराष्ट्रीय
सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने राजधानी खार्तूम में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद त्यागपत्र दिया
इस्राइल जल्द ही 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की चौथा टीका लगाना शुरू करेगा
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि वर्ष 2022 में कोविड महामारी समाप्त हो जाएगी
🇦🇶राज्य समाचार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी हिमपात और बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए परामर्श जारी
मेघालय सरकार का लोगों के इकट्ठा होने पर फिर से कुछ प्रतिबंध लगाने का फैसला
दक्षिण अंडमान जिले में कोविड के बढ़ते मामलो के मद्देनजर रात का कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू
कर्नाटक में 15 से 18 आयु वर्ग के चार लाख 41 हजार युवाओं को टीका लगाया गया
लखीमपुर खीरी घटना की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल ने 14 व्यक्तियों के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल किया
*💰व्यापार जगत*
बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 929 अंक उछलकर 59,183 पर बंद
*☔ मौसम*
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा। मुम्बई और कोलकाता में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा जबकि चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन महानगरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा