कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार अलर्ट, जनमानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बढ़ेगी सख्ती : मनोहर लाल
– सीएम मनोहर लाल ने की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर पर कोविड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजामों की समीक्षा
– डीसी श्याम लाल पूनिया ने जिला में सरकार की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश
झज्जर, 02 जनवरी। हरियाणा सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर जनमानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झज्जर सहित राज्य के सभी जिला के उपायुक्तों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोविड से बचाव के इंतजामों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता व जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने भी वीडियो कांफ्रेंस से आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस में डीसी श्याम लाल पूनिया लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल से बैठक में शामिल हुए।
विदेश से आने वालों पर रहेगी नजर
श्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर की तुलना में इस बार तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों को विदेश से आने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी सरकारी व अन्य सार्वजनिक परिसरों के प्रवेश पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आगंतुकों को दोनो डोज लगी हो। इसी प्रकार सभी जिला अब अपना कंट्रोल रूम एक्टिव कर दें। जनमानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर कोविड को लेकर एसओपी सख्ती से लागू किया जाए। आगामी पांच दिनों के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।
मल्टी डिपार्टमेंटल टीम करेगी जिला में चैकिंग
डीसी श्याम लाल पूनिया ने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देशों की जिला में पालना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की नवीनतम गाइडलाइन्स की पालना सुनिश्चित करने के लिए मल्टी डिपार्टमेंटल टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम जिला व उपमंडल स्तर पर सरकारी कार्यालयों, बैंक, सरकारी व निजी अस्पतालों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान करेगी।
मास्क के साथ-साथ वैक्सीन नहीं लगवाने वालों का भी होगा चालान
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से बिना मास्क व बिना वैक्सीनेशन के पाएं जाने पर 500 रूपए का चालान किया जाएं साथ ही जिस संस्था में कोई बिना मास्क व बिना वैक्सीनेशन के पाए जाए उस संस्था व संस्था के मालिक पर 5 हजार रूपए का चालान करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि किसी भी कार्यालय, संस्थान व बैंक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर एसओपी की पालना न करने वालों व बिना वैक्सीन वालों के चालान किए जाएं साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकनें वालों के भी चालान किए जाएं।
वीडियो कांफ्रेंस में यह रहें मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएमसी प्रदीप कौशिक, बहादुरगढ़ के एसडीएम भूपेंद्र सिंह, झज्जर की एसडीएम शिखा, बादली के एसडीएम विशाल कुमार, सिविल सर्जन डा. संजय दहिया, डिप्टी सिविल सर्जन डा. संजीव मलिक व डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − six =