भाजपाध्यक्ष धनखड़ पर कांग्रेस विधायक डा.वत्स का निशाना
कहा: मंत्री रहते रोड़ी,पत्थर सब कुछ किया हजम,कांग्रेस लेगी हिसाब
: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर व काला पानी से पवित्र मिट्टी लाने पर भी बोल वत्स
कहा: हरिद्वार की बजाय जनता के बीच लगाए शिविर तो लगेगा सच्चाई का पता
: खनन माफिया से मिलीभगत किए जाने का भी लगाया आरोप,सीएम से की जांच कराए
जाने की मांग
: पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा व धनखड़ दोनों को बताया खनन का सबसे बड़ा मगरमच्छ
डा.वत्स बोले, विपक्ष का हलका होने के चलते अपने ही बादली हलके के विकास
में बने है सबसे बड़े अवरोधक
: बादली हलके में अपने विरोधियों पर डलवा रहे है धनखड़ बिजली विभाग के छापे
कांग्रेस विधायक डा.कुलदीप वत्स ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़
के हरिद्वार जाकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और काला पानी से
बलिदानियों की मिट्टी लाने वाले कार्यक्रम को एक तरह से ढकोसला बताया है।
उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि भाजपाईयों ने इतने बड़े पाप किए
है कि हरिद्वार में जाकर उन्हें इन पापों को धोना पड़ रहा है। डा.वत्स
झज्जर में रविवार को यहां एक वाटिका में प्रैसवार्ता को सम्बोधित कर रहे
थे। डा.वत्स ने कहा कि सभी को पता है कि बतौर मंत्री रहते हुए धनखड़ साहब
ने लकड़ी,पत्थर सब कुछ हजम कर खूब भ्रष्टाचार किया और जमकर रूपए बटौरे।
लेकिन यह भी सच्चाई ही है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता
के इस गाढ़े खून-पसीने की कमाई की एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा।
उन्होंने मीडिया के माध्यक से धनखड़ साहब को सलाह तक दे डाली कि वह
हरिद्वार की बजाय जतना के बीच जाकर शिविर लगाए तो उन्हें खुदबखुद सच्चाई
का पता चल जाएगा। डा.वत्स ने भाजपाध्यक्ष पर खनन माफिया के सााि मिलीभगत
किए जाने का आरोप भी लगाया और सीएम मनोहर लाल खट्टर से सच्चाई का पता
लगाने के लिए जांच कराए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व
अध्यक्ष रामबिलास शर्मा और धनखड़ दोनों ही खनन मामले के सबसे बड़े
मगरमच्छ है। जिनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। डा.वत्स यहीं नहीं
रूके,उन्होंने कहा कि विपक्ष का हलका होने के चलते धनखड़ बादली हलके के
विकास में सबसे बड़े अवरोधक है। वह चंडीगढ़ जाकर हलके के विकास के लिए
सरकारी ग्रांट पास कराते है,लेकिन धनखड़ बीच रास्ते ही उसे रूकवा डालते
है। उन्होंने बादली हलके में अपने विरोधियों के घरों में बिजली विभाग की
छापेमारी किए जाने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fourteen =