नववर्ष पर लोकसभा क्षेत्र वासियों को सांसद की बड़ी सौगात, साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के सर्वे कराने को उत्तर रेलवे की मंजूरी।

सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री से की मुलाकात, मंत्री के समक्ष रखे रेलवे से जुडे़ कई प्रस्ताव

सांसद बोले, उत्तर पश्चिम रेलवे की मंजूरी मिलते ही रेलवे बोर्ड से लेडार सर्वे का कराया जाएगा बजट सेंक्शन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा रखे गए कई प्रस्ताव पर जताई सहमति

झज्जर, 31 दिसंबर जयपाल लाम्बा लोकसभा वासियों के लिए नव वर्ष पर सांसद डाॅ अरविंद शर्मा के प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा बड़ी सौगात दी जाएगी। सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर रेलवे से जुडे़ कई प्रस्ताव उनके समक्ष रखें, उनपर रेल मंत्री ने सहमति जताई है और आश्वासन दिया है कि इन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। रेल मंत्रालय द्वारा साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के सर्वे मंजूरी मिली है और उत्तर पश्चिम रेलवे की मंजूरी मिलते ही रेलवे बोर्ड से लेडार सर्वे का बजट सेंक्शन करवाया जायेगा। सांसद ने बताया कि हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा यह सर्वे की मंजूरी दी गई है। सांसद ने रेल मंत्री के सामने रेलवे से जुडे़ कई ऐसे प्रोजेक्ट रखें, जिसका फायदा रोहतक लोकसभा के साथ-साथ आठ विधानसभाओं व तीन अन्य लोकसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। शुक्रवार को सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात की और उनके समक्ष रोहतक, झज्जर एवं कोसली के दैनिक रेल यात्री संघ द्वारा निरंतर की जा रही रेल संबंधी मांगों रखा गया। सांसद ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा इकोनामिक रेल कॉरिडोर फरुखनगर से लोहारू, दादरी तोए , झज्जर, चरखी दादरी होते हुए निर्माण की मांग को रखा जिसके तहत झज्जर जिले में दादरीतोए, झज्जर, ग्वालिसन, चुछकवास , मतनहैल, बिरोहड़- खाचरोली स्टेशन प्रस्तावित है। जिससे के हरियाणा दिल्ली राजस्थान पंजाब साथ ही साथ गुजरात की पांच प्रमुख बंदरगाह हैं जिनमें कांडला, मांडवी, मुंद्रा, नवलखी और जखाऊ शामिल है को जोड़ा जा सकेगा। इसके बन जाने से बहादुरगढ और सोनीपत भी आर्बिटल रेल कॉरिडोर के रास्ते आसौदा, बादली, बाडसा फरुखनगर होते हुए झज्जर से सीधे जुड़ जाएंगे। इसका सीधा फायदा झज्जर, फरुखनगर, गुरुग्राम, मानेसर, रोहतक खरखोदा के औद्योगिक संस्थानों को मिलेगा और और इस रेलवे लाइन का फायदा 8 विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा जिसमें बादशाहपुर, गुड़गांव, बादली, झज्जर, बेरी, चरखी दादरी, बाड़डा, लोहारू जो के प्रमुख 3 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आती हैं जिनमें गुड़गांव, रोहतक और भिवानी महेंद्रगढ़ शामिल है।सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है, जिससे कि न सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों को बल्के आम जनमानस को भी इस कॉरिडोर का बहुत फायदा होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर की मंजूरी, हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और उत्तर रेलवे द्वारा मिल चुकी है जल्द ही उत्तर पश्चिम रेलवे की मिलते ही रेलवे बोर्ड से लेडार सर्वे का बजट सेंक्शन करवाया जायेगा।
रेल मंत्री के समक्ष कई रेल गाडियों के ठहराव का भी रखा प्रस्ताव
सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष गाड़ी संख्या 14085-86 हरियाणा एक्सप्रेस का जाटूसना कोसली स्टेशन पर ठहराव करवाने का भी प्रस्ताव रखा। सांसद ने उन्हें बताया कि जाटूसना कोसली विधानसभा का एक जनसंख्या घनत्व आबादी वाला क्षेत्र है और यहां के लोगों को दिल्ली जाने के लिए रेलवे के सिवाय अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं है इसलिए इस ठहराव से आम जनमानस को फायदा होगा साथ ही राज्यस्व में भी वृद्धि होगी इसके अलावा गाड़ी संख्या 04089-90 नई दिल्ली हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी सदर बाजार दिल्ली में ठहराव करवाने का प्रस्ताव भी रखा, क्योंकि हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को सिरसा एक्सप्रेस के स्थान पर चलाया गया है जो कि पहले से ही सदर बाजार दिल्ली स्टेशन पर ठहराव देते हुए 24 कोच के साथ फुल चलती थी इसलिए हिसार इंटरसिटी को भी दो वातानुकूलित सरकार सहित 24 कोच के साथ मंजूरी दी जाए जो कि पहले भी मिली हुई थी और दैनिक रेल यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए इसका ठहराव भी सदर बाजार पर निश्चित किया जाए ।

एकता एक्सप्रेस कालका से भिवानी का संचालन एलएचबी रैक के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में किया जाए परिवर्तित
साथ ही सांसद ने गाड़ी संख्या 14795-96 एकता एक्सप्रेस कालका से भिवानी का संचालन एलएचबी रैक के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में परिवर्तित करके चंडीगढ़ से रेवाड़ी वाया कोसली करने का प्रस्ताव भी रखा क्योंकि यह ट्रेन दक्षिणी हरियाणा से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ को जोड़ती है जिससे के निरंतर सचिवालय हाई कोर्ट एवं अन्य सरकारी विभागों में जाने के लिए यात्रा करने वाले दैनिक रेल यात्रियों की लाइफ लाइन कही जा सकती है, यह एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो हिस्से के लोगों को सुबह चंडीगढ़ ले जाकर शाम को वापस लाने का काम करती है इसका संचालन कोरोना काल से पहले पानीपत से रोजाना कालका तक गाड़ी संख्या 14095-96 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस के साथ मर्ज होकर किया जाता था परंतु हाल में रेलवे द्वारा संचालन सिर्फ पानीपत से भिवानी तक करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे पूरे दक्षिणी हरियाणा के दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा इसलिए दैनिक रेल यात्रियों की परेशानी देखते हुए इस ट्रेन का संचालन भी एलएचबी रैक के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तित करके चंडीगढ़ से रेवाड़ी के बीच वाया कोसली, चरखी दादरी भिवानी कलानौर रोहतक और पानीपत होते हुए किया जाए।
————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + eleven =