7 जुलाई को एनएचएम कर्मचारी करेंगे सीएम आवास घेराव* *जिला प्रधान अरुण वर्मा*
5 जुलाई 2024 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
*7 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर एनएचएम कर्मचारियों में उमड़ा जोश* *जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा*
*एनएचएम कर्मचारियों द्वारा 6 जुलाई को भी होगा 1 घंटे का वर्क सस्पेंड*
*7 जुलाई को एनएचएम कर्मचारी करेंगे सीएम आवास घेराव* *जिला प्रधान अरुण वर्मा*
*एनएचएम कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए अभियान जारी*
*एनएचएम कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे बड़ा आंदोलन*
*एनएचएम कर्मचारियों द्वारा आज भी जिले का भर में 1 घंटे के लिए किया वर्क सस्पेंड*
हरियाणा सरकार से लंबे समय से एनएचएम कर्मचारियों लंबित मांगों को लेकर रणनीति के साथ कार्य कर रहे हैं और 7 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और अपनी मांगों को पुरजोर से उठाया जाएगा।
एनएचएम के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों लंबे समय से अपनी मांगों लेकर काला बिल्ला 1 घंटे के लिए वर्क सस्पेंड, मुख्यमंत्री को जिला उपयुक्त के माध्यम से ज्ञापन देना एवं हरियाणा भर में एनएचएम कर्मचारियों को लंबे आंदोलन के लिए अभियान चलाते हुए जोड़ा जा रहा है इसी पंक्ति में जिला झज्जर में भी एनएचएम कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अभियान चला कर जोड़ा जा रहा है एवं आगे की रणनीति बनाई जा रही है मांगों को लेकर सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों ने 1 घंटे का वर्क सस्पेंड कर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और विरोध प्रदर्शन के साथ आंदोलन करने की तैयारी चल रही है और 6 जुलाई को भी 1 घंटे का वर्क सस्पेंड रहेगा।
एनएचएम संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है आगामी 7 जुलाई रविवार को पूरे हरियाणा भर से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर जोश है एनएचएम कर्मचारियों अपनी मांगों को लेकर जाग चुके हैं और जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अभियान जोर-शोरों से चला हुआ है अगर हरियाणा सरकार मांगों को नहीं मानती है तो बड़ा आंदोलन किया जा सकता है जिससे आम जनता को नुकसान होगा जिसकी भरपाई हरियाणा सरकार को करनी होगी।
एनएचएम कर्मचारियों ने बताइ अपनी मांगे व समस्याएं :-
1.एनएचएम कर्मचारियों की 25 वर्षों से दी रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए व 2013-14 के वित वर्ष में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनके लिए एक पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित किया जाए व जब तक नियमितीकरण की पालिसी बने तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा (Job Security), सामाजिक सुरक्षा (Social Security), आर्थिक सुरक्षा (Gratuity) एक्सग्रेसिया तथा अपील और सजा (Apeal & Punishment) हरियाणा सिविल सर्विस रूल अनुसार प्रदान की जाए ।
2.एनएचएम के सेवा नियम हरियाणा सरकार की पहल तथा एनएचएम गवरनिंग बॉडी की अनुमोदना उपरांत वित्त विभाग से अनुमति लेते हुए कर्मचारियों पर लागू किए गए हैं। 2 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भी एनएचएम के लिए 7वे वेतन आयोग का लाभ देने की सैधांतिक मंजूरी दे दी गई थी, परन्तु बड़े खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि अभी तब एनएचएम को 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया। अतः महोदय से अनुरोध है कि एनएचएम को यह लाभ शीर्घ से शीघ्र दिया जाए ।
3.एनएचएम कर्मचारियों द्वारा एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में 2017 से 2022 तक की हड़तालों को ड्यूटी पीरियड मानते हुए उनका वेतन जारी करने का निर्देश देवें।
4.सेवा नियमों में रह गई त्रुटियों व वेतन विसंगतियों को ठीक करने के लिए संघ के साथ वार्ता करके उन्हें दूर किया जाए जिससे एनएचएम में कार्यरत एएनएम, स्टाफ नर्स, कम्प्यूटर प्राफेशनल, DAC, काउंसलर, Pharmacist, BAC, STS, STLS व अन्य बहुत सी कटैगिरियों को होने वाले वित्तीय नुकसान को समाप्त किया जा सके ।
5.वित विभाग द्वारा नर्सिंगऑफिसर का ग्रेड पेय 4200 से 4600 तथा एएनएम का ग्रेड पेय 2400 से 4200 किया गया है परन्तु एनएचएम में नर्सिंग ऑफिसर व एएनएम को अभी भी पुराने ग्रेड पेय के अनुसार वेतन दिया जा रहा है, अतः महोदय से अनुरोध है कि एनएचएम में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर व एएनएम को संशोधित वेतनमान दिया जाए।
6.आयुश्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी (SOP) को लागू किया जाए व साथ ही Bond प्रथा को समाप्त किया जाए।
7.एनएचएम में कार्यरत जिन-जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू किया गया है उन्हें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता दिया जाए।
8.एनएचएम कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समयाविधि में बढ़ी हुई सीएल, ईएल व सीसीएल प्रदान की जाए।
9.नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को फी कैशलैश मेडिकल सुविधा दी जाए।
10.मुख्यालय द्वारा जो एच्छिक स्थानान्त्रण का पत्र वापस ले लिया गया गया है उसे कर्मचारी हित में दोबारा जारी किया जाए।