*14 मार्च तक फ्री आधार अपडेशन जरूर, फ्री में करवाएं अपडेशन प्रक्रिया: डीसी*
*- फ्री में आधार अपडेशन के लिए 14 मार्च आखिरी तारीख: डीसी*
*- नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य*
*झज्जर, 05 मार्च।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जनहित में नि:शुल्क आधार कार्ड अपडेशन करने की तिथि 14 मार्च 2024 निर्धारित की हुई है। नागरिक अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 मार्च 2024 तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करवा सकते हैं।
उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें। उपायुक्त ने कहा कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक द्वारा ऑनलाइन अपडेट करने पर किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक माईआधारपोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माईआधारएप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला वासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।