• *झज्जर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतगणना : जिला निर्वाचन अधिकारी*
    *- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर सभी का जताया आभार*
    *- मतगणना के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक गिरीश चंद्रा सिंह और पवन कुमार शर्मा लेते रहे मतगणना का जायजा*

*झज्जर, 04 जून।  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

रोहतक़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झज्जर जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मंगलवार को स्थानीय राजकीय पीजी नेहरू कालेज परिसर में शांति पूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दिनभर काउंटिंग की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह एडीसी सलोनी शर्मा स्वयं मतगणना केंद्रों का जायजा लेने के साथ ही हर जरूरी गतिविधि पर पैनी नजरें रखे हुए थे। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झज्जर जिला की मतगणना के लिए नियुक्त किए गए मतगणना पर्यवेक्षक गिरीश चंद्रा सिंह और पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों पर्यवेक्षकों मलाने बारी बारी से बादली, बहादुरगढ़, बेरी और झज्जर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी मतगणना कार्य की मॉनिटरिंग की। देर शाम तक चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर मतगणना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता का आभार जताया।
काउंटिंग टीम ने जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतगणना संपन्न कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। उल्लेखनीय है कि जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों नामत: बेरी, बादली, बहादुरगढ़ और झज्जर विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना नेहरू कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्रों पर ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई।
एआरओ एवं एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव,, एआरओ एवं एसडीएम बादली सतीश यादव, एआरओ एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में सजगता व सतर्कता से मॉनिटरिंग की गई।
*मतगणना के दौरान इन अधिकारियों की रही मौजूदगी*
इस अवसर पर आईपीएस शुभम सिंह, डीएमसी परवेश क़ादियान, एसीपी शमशेर सिंह, अनिल कुमार, धर्मबीर सिंह, गुलाब सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, डीआईओ अमित बंसल, सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
———-

हरियाणा से 10 लोकसभा सांसद विजेता*

04 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

*1* अंबाला-वरुण मुलाना (कांग्रेस) *(45457+ वोट से जीत)*

*2* कुरुक्षेत्र-नवीन जिंदल (BJP)

*(30900 वोट से जीत)*

*3* सिरसा-कुमारी सैलजा (कांग्रेस) *(267826+ वोट से जीत)*

*4* हिसार-जयप्रकाश जेपी (कांग्रेस)

*(57081+ वोट से जीत)*

*5* करनाल-मनोहर लाल खट्टर (BJP) *(213382+ वोट से जीत)*

*6* सोनीपत-सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस)

*(20711 वोट से जीत)*

*7* रोहतक-दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस)

*(321801 वोट से जीत)*

*8* भिवानी-महेंद्रगढ़-धर्मवीर सिंह (BJP)

*(40689 वोट से जीत)*

*9* गुरुग्राम-राव इंद्रजीत सिंह (BJP)

*(77594 वोट से जीत)*

*10* फ़रीदाबाद-कृष्ण पाल गुज्जर (BJP)

*(161961 वोट से जीत)*

*नोट* *MLA उप चुनाव करनाल विजेता*

नायाब सिंह सैनी (BJP)

*(94714 वोट से जीत)*

 

रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा 316528 वोटो से जीते

कोसली विधानसभा से 2 वोटों से जीते दीपेंद्र हुड्डा, पिछली बार 74 हजार 980 वोटों से हारे थे दीपेंद्र

*हरियाणा*

*हरियाणा की 90 विधानसभा में से 56 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत*

—————–

हथियार के बल पर मारुति शोरूम में लूटपाट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ 04 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी एमआईई के एरिया से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि मन्दीप छिल्लर निवासी बराही रोड़, बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में बने मारुति शोरूम में मैनेजर की नौकरी करता हूं। मुझे सुचना मिली थी कि शोरूम में लुटपाट हो गई है। इस सूचना पर मैंने मारुति शोरूम में पहुंच कर देखा तो कैश रूम में तिजोरी नही मिली। जिस बारे में मैनें अपने गार्ड मनोज से पुछताछ की तो उसने बताया कि करीब 3:00 बजे सुबह तीन लड़के मास्क लगाकर शोरुम के अन्दर आए थे। जिनमें से एक लड़के ने मेरे कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और कहा चुपचाप रहना नही तो गोली मार दुँगा। जो मैं डर के मारे चुप रहा तथा दो लड़के कैश रूम वाले कमरें में घुसे और दरवाजा तोड़कर तिजोरी को लूटकर अपने साथ ले गए। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी ने तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय व राहुल दोनों निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर की गई ।प्राथमिक पुछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।