: चंडीगढ़ ब्रेकिंग

7 दिनों के लिए 334 प्रश्नों का ड्रा
बजट सत्र की तैयारियां पूरी

हरियाणा विधान सभा के 20 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर तैयारियां पूरी

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की देखरेख में मंगलवार को 7 दिनों के प्रश्नकाल के लिए ड्रा निकाले गए।

इस दौरान  तारांकित प्रश्न पूछने वाले 50 विधायकों के नामों की पर्चियां निकाली गईं।

इन विधायकों के 334 तारांकित प्रश्न कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान मुलाना से विधायक वरुण चौधरी, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, कालांवाली से शीशपाल केहरवाला, विधान सभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल और सचिवालय के दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि बजट सत्र के लिए अभी तक 51 विधायकों ने तारांकित प्रश्न भेजे हैं। इनमें से 50 विधायकों के 334 तारांकित प्रश्न कार्यवाही में शामिल करने के योग्य पाए गए हैं।

10 विधायकों ने 10 या इससे ज्यादा प्रश्न भेजे हैं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने सबसे ज्यादा 14 तारांकित प्रश्न भेजे हैं। वहीं 21 विधायकों ने 196 अतारांकित प्रश्न भेजे हैं।
विधायक नीरज शर्मा ने सबसे ज्यादा 28 अतारांकित प्रश्न भेजे हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि 25 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 2 गैर सरकारी संकल्प, एक प्राइवेट सदस्य विधेयक और एक अविश्वास प्रस्ताव की सूचना विधान सभा सचिवालय को प्राप्त हुई है।

: चंडीगढ़ ब्रेकिंग

कल से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र

आज होगी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ,स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता रहेंगें मौजूद

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, गृह मंत्री अनिल विज,
संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर रहेंगे मौजूद

बीएसी की बैठक में बजट सत्र की अवधि पर लगेगी अंतिम मुहर

विधानसभा के संभावित शेड्यूल के मुताबिक 20 फरवरी से 28 फरवरी तक बजट तक चलेगा

23 तारीख को मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगें