हरियाणा पीएम मोदी की पहली पसंद : दीपक मंगला :

लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
*पीएम मोदी की गारंटी की गूंज सुनाई देती है गांवों में : विक्रम कादियान* झज्जर : विकसित होते भारत के साथ कदमताल हरियाणा कर रहा है। नमो मनो की जोड़ी हरियाणा के विकास को गति देने के लिए कमर कसे हुए हैं। आगामी वर्षो में हरियाणा भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ होगा। यह बात बेरी खेल स्टेडियम में पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए पलवल के भाजपा विधायक दीपक मंगला ने कही। दीपक मंगला ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क व रेलवे जैसी योजनाओं से शोषित व वंचितों के चेहरे पर खुशहाली आई है। हरियाणा की मनोहर सरकार सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र से पूरे प्रदेश का विकास कर रही है। इतना ही नहीं पीएम मोदी की भी हरियाणा सबसे पहली पसंद है। इसलिए करोड़ों रुपये की विकास सौगातों के साथ हरियाणा की पावन धरा पर पधारे हैं। आज हरियाणा उनके मान सम्मान में पलक पावड़े बिछाए खड़ा है। एम्स परियोजना का उद्घाटन स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हरियाणा को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। *पीएम मोदी की गारंटी की गूंज सुनाई देती है गांवों में:* भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि 2013 व 2015 में हरियाणा के रेवाड़ी व पानीपत से पीएम मोदी ने महत्वाकांक्षी योजनाएं देश को समर्पित की थी। आज जो धन लाभार्थियों के लिए मंजूर होता है। वह सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में ही जाता है। अब बिचौलियों की भूमिका बिल्कुल बंद हो चुकी है। पीएम मोदी की गारंटी की गूंज गांव व बस्तियों में सुनाई देती है। विकसित भारत यात्रा से लाभार्थियों को मालिक बना दिया गया है। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में संजय सिंह, राकेश कुमार दुल्हेडा, संदीप सिंह महराना, आदि को दिव्यांग प्रमाण पत्र व रमेश छुड़ानी, रामेश्वर, मामन सिंह छारा, राजबाला सिवाना, रामकुमार व रामप्यारी सिवाना को वृद्धावस्था पेंशन पात्रता पत्र सौंपे गए व अनेक लाभार्थियों को भी उनके लाभ से लाभाविंत किया गया। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी स्क्रीन पर आए तो मोदी जी को जय श्रीराम के नारों से स्टेडियम गूंज उठा। पीएम मोदी के विकास उपदेश का जनता ने लाभ उठाया। इस मौके पर डॉक्टर मदन गोयल, विस्तारक जयवीर सिंह, योगेश दुजाना, सीमा दुजाना, बुधराम, हरीश दलाल, अशोक शर्मा, प्रशांत कादयान, अजय बेरी, जगत दलाल, बलबीर सिंह, जय भगवान पंच माजरा, रविंद्र, नीरज सरपंच व संजीव माजरा उपस्थित रहे।