हरियाणा के 3 नाबालिग स्टूडेंट की साजिश:बोले- मैडम ने पोर्न दिखाए, संबंध बनाया; पुलिस ने बुलाया तो कहा- उसे स्कूल से निकलवाना था
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित सैनिक स्कूल के 3 स्टूडेंट ने महिला कर्मचारी पर पोर्नोग्राफी दिखाने के साथ ही एक छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने को आरोप लगाए। उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन को दी। स्कूल प्रशासन ने भी बगैर देरी किए इस शिकायत को पुलिस के पास भेज दिया। पुलिस की तरफ से जब जांच की गई तो मामले में बड़ा मोड़ आ गया।
शुक्रवार को सिटी DSP के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंचे शिकायतकर्ता स्टूडेंट ने कहा कि मैडम उन्हें धमकाती, इसलिए उन्होंने मजाक में उसे स्कूल से निकालने के लिए इस तरह की शिकायत की थी। उन्हें मालूम नहीं था कि ये मामला पुलिस तक पहुंच जाएगा।