चण्डीगढ़

06 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक पद की ली शपथ

हरियाणा विधानसभा परिसर में विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने दिलाई शपथ

नायब सिंह ने हाल ही में करनाल विधानसभा उपचुनाव में जीत की है दर्ज

लोकसभा चुनाव की तारीख़ों के एलान से पहले हरियाणा में बदला गया था मुख्यमंत्री का चेहरा

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटा कर नायब सिंह सैनी को बनाया गया था मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के है प्रदेश अध्यक्ष वहीं 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव में भी की थी जीत दर्ज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान

करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद एक बड़ा विश्वास करनाल के लोगों ने व्यक्त किया है

करनाल के लोगों ने इस बात पर भी मोहर लगाई है अक्टूबर में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ परचम फहरायेंगी और अपनी सरकार बनायेगी

हरियाणा में पिछले साढ़े नौ सालों में नौकरी में भ्रष्टाचार जो पहले होता था वो नहीं हुआ गरीब व्यक्ति पर योजनाबद्ध तरीक़े से विकास पहुँचा है ।

गरीब व्यक्ति तक हर लाभ योजनाबद्ध तरीक़े से पहुँचे ये डबल इंजन की सरकार की ज़िम्मेदारी है ।

लोकसभा चुनाव में महज़ पाँच सीट पर बीजेपी की जीत पर कहा कि विधायक और मंत्रीयों से बैठक की जिसमें निकल कर सामनें आया कि कांग्रेस ने झूठ के दम पर पाँच सीटें जीती

कांग्रेस ने झूठ फैलाया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार आये तो ये संविधान बदल देंगे जिसके चलते बीजेपी को कम सीटें आई है

एससी का आरक्षण ख़त्म करने और संविधान बदलने का जो झूठ कांग्रेस ने फैलाया है इस झूठ का पर्दाफ़ाश काम करने का काम बीजेपी के कार्यकर्ता घर घर जाकर करेंगे

कांग्रेस ने संविधान का अपमान समय समय पर किया है

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ के उपर झूठ बोला है

चुनाव में लोगों को प्रलोभन भी दिया है

दस साल में मोदी सरकार ने ग़रीबों के हित में काम किये है ।

कांग्रेस ने 60 सालों में ग़रीबी हटाने के लिये क्या काम किये है ये भी बताये

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा हम अल्पमत में नहीं है ।हम पूर्ण बहुमत में है

हरियाणा की सरकार पूर्ण बहुमत में है

कांग्रेस ने इसमें भी झूठ फैलाने का काम करते है ।

कांग्रेस समय समय पर अविश्वास प्रस्ताव लाये इसमें फैल हुये

कांग्रेस को अगर लगता है कि हरियाणा में हमारी सरकार अल्पमत में है तो राज्यपाल के पास अपने विधायकों की परेड करवाये ।