हरियाणा के चहूंमुखी विकास का दस्तावेज है मनोहर बजट : विक्रम कादियान

झज्जर :23 फरवरी लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा के बजट में किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों के कर्ज का ब्याज माफ हुआ, बलिदानी परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है, वहीं छात्राओं और वंचितों को स्कूटी सुविधा का विशेष प्रावधान किया है। गांव की सरकारों को ढांचागत सुधार का विशेष आर्थिक नियोजन किया गया है। जिसकी सभी वर्ग प्रशंसा कर रहे है। यह बात मनोहर सरकार द्वारा प्रस्तुत समावेशी व विकासोन्मुखी बजट पर खुशी जताते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कही। उन्होंने कहा कि गांव में डिजिटल कनेक्टिविटी और ई लाइब्रेरी के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सड़क परितंत्र के सुधार के लिए दस हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। सिंचाई व बाढ़ मुक्ति के लिए बजट का विशेष हिस्सा आवंटित किया गया है। खेती किसानी व गरीबों के घरों में आर्थिक खुशहाली का पैगाम इस बजट में आएगा। वहीं मीडिया कर्मियों की पेंशन दस हजार रुपये से बढ़कर पंद्रह हजार रुपये कर दी गई है। विकसित हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने में यह बजट सक्षम साबित होगा। हरियाणा का हर नागरिक ऊर्जावान बनेगा। उन्होंने कहा कि बजट से आम आदमी के चेहरे पर आर्थिक खुशहाली आएगी। चिकित्सा, शिक्षा, खेल, मेडिकल कॉलेज, सड़क तंत्र व नई शिक्षा नीति के क्रियांवयन में यह बजट संजीवनी साबित होगा । उन्होंने कहा कि बजट में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास पर केंद्रित बजट हरियाणा के विकास में सुधार लाएगा, इसके साथ साथ कम बजट घाटा और उच्च पूंजीगत व्यय को बनाए रखने के लिए ध्यान केंद्रीत किया गया है।