:* देश राज्यों से बड़ी खबरें
लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
चंडीगढ़ ब्रेकिंग 19 फरवरी
हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाजरी कमेटी की हुई बैठक
*बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी जानकारी*
बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा और 28 फरवरी तक चलेगा
विपक्ष ने जो अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात की है उसे स्वीकार किया गया है–कंवरपाल गुर्जर
पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बीएसी की बैठक के बाद बयान
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा उनकी तरफ से सत्र की कार्यवाही बढ़ाने की मांग की गई थी
बजट सत्र की कार्यवाही 20 से 28 फरवरी तक रहेगी
हुड्डा ने कहा अविश्वास प्रस्ताव दिया है पास करना होगा विपक्ष का अधिकार है
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक शुरू
डिप्टी CLP आफताब अहमद , पूर्व स्पीकर रघुवीर कादियान, विधायक बीबी बत्रा ,गीता भुक्कल कल समेत कांग्रेस के तमाम विधायक मौजूद
विधानसभा के बजट सत्र पर कांग्रेस बनाएगी रणनीति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद नेतापविपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान।।
कल राज्यपाल एड्रेस करेगे।
22 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला रहे है।
बीएसी की बैठक में मैंने मांग की है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए।
किसानों के मुद्दे पर शांति से इसका समाधान निकालना चाहिए।
कांग्रेस ने रायपुर में फैसला किया था कि एमएसपी की गारंटी देगे, किसानों को ऋण मुक्त करेगे।
* कल्कि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि संबल जिले की इस धरती का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। यहां के लोगों का अभिनंदन देखकर गदगद हूं। उन्होंने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है
* आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- यूपी में आज व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल, ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव तक पहुंची’, वैश्विक सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
* पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इससे लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी।
* अब्दुल्ला को पता था हटेगा आर्टिकल 370, रात को PM मोदी से मिलते हैं; गुलाम नबी आजाद का दावा
* केंद्र का किसानों को 4 फसलों पर MSP का प्रस्ताव, 5 साल मक्का, कपास, अरहर-उड़द खरीदने का ऑफर, किसान बोले-2 दिन में सोचकर बताएंगे
* रक्षामंत्री बोले, पीएम मोदी के तीसरे-चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा भारत
* कमलनाथ बोले- भाजपा में नहीं जा रहा, दिल्ली में बंगले पर बैठक की; पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- छिंदवाड़ा में कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ
* कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में चार बार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय आज भाजपा में शामिल हो गये
* मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर सुप्रीम कोर्ट ने आज भी कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे
* तेजी से बढ़ रही देश की ‘रफ्तार’, सालभर में 43 फीसदी से अधिक हुआ 4 लेन सड़कों का निर्माण
* आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजावारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है
* लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 281 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार, निफ्टी रिकॉर्ड हाई बनाया
*हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी आयोजित*
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वी में मूल्यांकन का बनाया नया नियम।
अब प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग-अलग नहीं संयुक्त रूप से 33% अंक लेने पर ही छात्र हो जाएंगे पास। बढ़ेगा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी ।परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 20 फरवरी से बोर्ड वैबसाईट से किए जा सकते है डाउनलोड : बोर्ड अध्यक्ष
प्रदेश भर के 1482 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 80 हजार 533 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा : बोर्ड अध्यक्ष।
: चंडीगढ़ ब्रेकिंग
हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाजरी कमेटी की हुई बैठक
*बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी जानकारी*
बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा और 28 फरवरी तक चलेगा
विपक्ष ने जो अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात की है उसे स्वीकार किया गया है–कंवरपाल गुर्जर