हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 12 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि हरभगवान निवासी अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ की दुकान से 10 फरवरी 2024 को दो लड़को द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस पर थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर कार्रवाई करके तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर काबू किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंजीत कुमार की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में एक आरोपी मोहित निवासी सिद्धपुर लोवा जिला झज्जर को जो पहले से ही किसी अन्य आपराधिक मामले में भौंडसी जेल झज्जर में बंद है।जिसको बहादुरगढ़ कोर्ट से एक दिन के लिए पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशान देही पर 4000 रूप कि नगदी बरामद कि गई। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।