सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में दो आरोपी काबू
झज्जर 31 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर
झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्ति को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक मंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में तैनात मुख्य सिपाही नीरज कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को शराब पीकर उत्पात मचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए बिरधाना मोड से काबू किया गया। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान ऋषि निवासी दुजाना के तौर पर की गई। वही थाना में तैनात मुख्य सिपाही जोगींद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने के मामले में काबू किया पकड़े गए आरोपी की पहचान सत्यवान निवासी डिघल के तौर पर की गई।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।