*सामान्य पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुई मतगणना तैयारियों की समीक्षा*
*झज्जर,06 अक्टूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज स्थित सभगार में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बादली और झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस ) और बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक अबनिकांता पटनायक
(आईएएस ) के साथ जिला झज्जर की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज की जांच की। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शनिवार को हुए मतदान के पश्चात रविवार को फार्म
फार्म 12 की जांच की। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षकगण ने मतगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झज्जर रविन्द्र यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बादली सतीश यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बेरी रविन्द्र मलिक,डीएमसी परवेश क़ादियान सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
——————–
फ़ोटो। झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में रविवार को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में आवश्यक दस्तावेज की जांच करते अधिकारी