विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी श्री राजेश दुग्गल ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

एसपी श्री राजेश दुग्गल ने किया ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने व उनकी निरंतर देखभाल करने का आह्वान

झज्जर

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शनिवार को पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री राजेश दुग्गल ने पौधारोपण करके पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दुग्गल ने पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमे प्राकृतिक संसाधनों व पेड़ों की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे हमें शुद्ध वायु देते है। पौधें मनुष्यों के साथ -साथ सभी जीवों के जीने का भी सहारा हैं। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकाधिक पौधा रोपण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों की उचित देखभाल भी आवश्यक रूप से की जानी चाहिये। पेड़ों की अन्धाधुंध कटाई व कमी के कारण अनेक तरह की प्राकृतिक आपदायें पृथ्वी पर विनाश मचा सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पौधरोपण के विशेष कार्यक्रम में आज अलग अलग तरह के फल व छायादार पौधे लगाए गए।
एसपी राजेश दुग्गल ने पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक पौधा लगाने व उसकी बच्चों की तरह भलीभांति देखभाल व सुरक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आवाहन किया। उन्होंने सभी पुलिस जवानों से पुलिस लाईन में एक एक पौधा गोद लेने तथा अपने तैनाती स्थान पर भी एक एक पौधा लगाकर उसकी भलीभांति देखरेख करने का आव्हान किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से घर में भी किसी तरह के शुभ कार्य अथवा खुशी के अवसर पर एक एक पौधा अपने घर अथवा आसपास लगाने तथा उसकी लगातार देखरेख करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा मेहनत व लगातार देखभाल करने से पूर्व में लगाए गए लगभग सभी पौधों को पूर्ण रूप से विकसित करने में कामयाबी हासिल की गई हैं। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित पौधारोपण के अवसर पर अलग अलग तरह पौधे लगाये गए। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा उनकी निरंतर देखभाल करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *