विद्यार्थियों को दुर्गा शक्ति की टीम ने दिए आत्मरक्षा के गुर

झज्जर 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को दुर्गा शक्ति की विशेष रूप से प्रशिक्षित टीम ने प्रारंभ कालेज झज्जर में एनएसएस कैंप के दौरान विद्यार्थियों को अपराधों तथा अपराधिक प्रवृति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग व जागरूक करने के लिए चलाए गये विशेष जागरूकता अभियान के तहत वुधवार को झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने झज्जर के अनेक स्थानों पर विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति सजग रहने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करने के संबंध में जागरुक किया गया। पुलिस की विशेष टीमों द्वारा छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के विशेष टिप्स दिए गए ।आत्मरक्षा के बारे में टिप्स देते हुए उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में खुद को मजबूती से तैयार करने और ऐसी स्थिति का सामना करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को दुर्गा शक्ति की टीम इंचार्ज निरीक्षक सुनीता सहायक उप निरीक्षक रीना के नेतृत्व में विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला मुख्य सिपाही टीना, मुख्य सिपाही मंजू की टीम द्वारा विद्यार्थियों को डेमो देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और उन्हें हरियाणा पुलिस की ओर से महिलाओं की सहायता व सुरक्षा के लिए डायल 112 एप, साइबर क्राइम होने पर डायल 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दीगई। इस दौरान प्रारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर सविता यादव व अन्य स्टाफ के लोगों ने पुलिस टीम को भागवत गीता देकर उनको सम्मानित किया।