रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय दिल्ली NCR सोनी समाज मिलन समारोह का हुआ आयोजन।महाराजा जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में समाज सेवा में सैकड़ों उत्कृष्ट सुनार विभूतियों को किया सम्मानित: हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी पर्देश अध्यक्ष एवम् लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा (झज्जर) को महाराजा अजमीढ़ रत्न सम्मान एवं पगड़ी से नवाजा।

रोहतक , 7 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
:– महाराजा अजमीढ़ सुनार जन सेवा संस्थान रोहतक के तत्वावधान में नूर गार्डन रोहतक में वैदिक सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय सुनार मिलन समारोह में समाज सेवा में लगभग 100 उत्कृष्ट सुनार विभूतियों को सम्मानित किया गया।हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी पर्देश अध्यक्ष, मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश महामंत्री एवम् लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा को महाराजा अजमीढ रत्न सम्मान एवं पगड़ी से नवाजा गया।
इस मिलन समारोह की अध्यक्षता भारत के सुप्रसिद्घ प्रमुख समाज सेवी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य ने की।
समारोह में महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान रोहतक के प्रधान सुरेन्द्रपाल,महासचिव सुरेन्द्र वर्मा, उपप्रधान राजकुमार वर्मा, सह-सचिव राजेश वर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी द्वारा पगड़ी व महाराजा अजमीढ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्दर वर्मा मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखीरामसोनी,ईडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवम् हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार लाम्बा डाक्टर सुभाष वर्मा , दयानन्द सोनी नारनौल, पानीपत के मेयर सुरेश वर्मा,सुरेन्द्र वर्मा,पत्रकार राधेश्याम सोनी, पत्रकार राजेन्द्र सोनी ,जयप्रकाश वर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के मनमोहक कलाकार मनमोहन सोनी ,नाहरसिंह छछरोली, रामकिशन वर्मा अलेवा सहित सभी सोनी समाज की महान हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी ने अपने अपने-अपने विचार सांझा किये और कहा कि समाज की एकता के लिए हमें आपसी मत भेद भुला कर समाज को संगठित करना चाहिए। समाज को संगठित करने व समाज की भलाई के लिए सभी ने अपने सम्बोधन में टिप्स दिए। इस भव्य समारोह में जींद,जुलाना ,उचाना, सफीदों,नारनौंद,हांसी हिसार,नरवाना, बरवाला,झज्जर, महेन्द्रगढ, फरीदाबाद रेवाड़ी गोहाना,सोनीपत,रोहतक समेत पूरे हरियाणा प्रदेश के अलावा राजस्थान,दिल्ली,से सोनी समाज के लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सेदारी निभाई। कहा कि समारोह के माध्यम से सोनी समाज के सदस्यों को एक स्थान पर लाकर अपने विचारों,अनुभवों एवं उत्कृष्टता को सांझा करने का अवसर प्रदान हुआ है ।
इस मिलन समारोह में सोनी समाज के लोगों की भागीदारी से आपस में समाज की एकता,समन्वयता,मेलमिलाप एवं भाईचारे की भावना प्रबल हुई और समाज की प्रगति के लिए राजनीति में भागीदारी व अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंनें कहा कि हरियाणा में सोनी समाज की डेढ़ प्रतिशत से अधिक आबादी है। यह मिलन समारोह समाज के सभी बन्धुओं के लिए सोनी समाज कल्याण के दृष्टिकोण से भी बड़ा कारगर साबित हुआ। महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान रोहतक के प्रधान सुरेन्द्रपाल,महासचिव सुरेन्द्र वर्मा, उपप्रधान राजकुमार वर्मा एवं सह-सचिव राजेश वर्मा ने संस्था के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह सोनी समाज के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित एक अग्रणी गैर-राजनैतिक सामाजिक संस्था है। यह संस्था कैलेण्डर वर्ष में दो बार चिन्तन मनन एवं मिलन समारोह अथवा परिचय सम्मेलन आयोजित करवाती है और समाज हित में कार्यों के साथ आपसी प्रेम एवं सहयोग में विश्वास रखती है। समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्पों के अलावा यह संस्था सोनी समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रयासरत रहती है। इस समारोह माध्यम से मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार धर्मशाला समिति रामराये जींद के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा ने विभिन्न राजनैतिक दलों एवं हरियाणा सरकार से मांग की है कि सुनार समाज के लिए हरियाणा में 2024 के विधानसभा के चुनाव में दो सीटें देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंनें सोनी समाज के हितों के लिए मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में स्वर्णकला बोर्ड या आयोग का गठन करने,स्वर्णकार समाज के लोगों को शस्त्र लाईसेंस के लिए आवेदन करने पर आसान प्राप्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने,केन्द्र की तर्ज पर नाॅन क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने एवं पंचायती राज संस्थाओं-शहरी स्थानीय निकायों से लेकर लोकसभा ऊपर तक सभी क्षेत्रों में सोनी समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी देने की सरकार से मांग की गई ताकि सुनार समाज समेत समस्त पिछडा़ वर्ग के लोगों एवं बच्चों को नौकरियों एवं दाखिलों में भी लाभ मिल सके। इस समारोह में सोनी समाज के उत्थान एवं हितों बारे विशेष रूप से मंथन किया गया और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
सफल आयोजन को लेकर वैध सत्य प्रकाश जी आर्य ने सभी का आभार जताया।