*रोड सेफ्टी की मासिक मीटिंग आयोजित*

*रोड सेफ्टी मीटिंग में जारी दिशा-निर्देशों की पालना तय समय में सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी*
*सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना वाले स्पॉट को चिह्नित करे तकनीकि समस्या दूर करें*
*रोडवेज व आटो रिक्शा चालकों की मेडिकल जांच करने के आदेश, मेडिकल में अनफिट ड्राइवरों के लाइसेंस होंगे रद*
*– यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्यवाही- बोले डीसीपी*

*झज्जर, 06 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों की पालना करनी होगी, जिससे सडक़ दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सडक़ मार्गों पर दुर्घटनओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश दिए।डीसी लघु सचिवालय स्थित सभागार में गुरूवार को सडक़ सुरक्षा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बैठक में यातायात संबंधी नियमों की अनुपालना बारे निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ट्रैफिक लाईटों की मरम्मत कराते हुए तुरन्त चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेसक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है,लेकिन स्कूली बसों की भौतिक जांच की जानी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा रोडवेज बसों व आटो रिक्शा चालकों की मेडिकल फिटनेस जांची जाए। जिन ड्राइवरों की मेडिकल फिटनेस सही नहीं मिलती है उनके लाइसेंस रद करने की संबंधित एसडीएम कार्यालय में सिफारिश की जाए।
डीसी ने कहा कि शहरों के सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई  बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सडक़ पर वाहनों को न खड़े रहने दिया जाए चूकि दुर्घटनाओं का सबब ऐसे अवैध तरीके से खड़े हुए वाहन बनते हैं। उन्होंने सरकारी व निजी बसों को निर्धारित स्थान पर ही रोकने के निर्देश दिए। डीसी ने ई-रिक्शा का पंजीकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग को सभी स्पीड ब्रेकर को पेंट करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला भर में चल रही सडक़ों की मुरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी लाने के अधिकारियों को हिदायतें दी। *सडक़ मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : डीसी*
डीसी ने मोटर वाहन नियम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के साथ ही सडक़ सुरक्षा संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मुहिम में आमजन को सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करने की बात दोहराई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले की सभी सडक़ों से पोट होल्स को सही कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सडक़ सुरक्षा एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को तुरंत बंद कराया जाए। सभी तीनों टोल प्लाजा पर कैमरों का अवलोकन करते हुए उन्हें चालु रखा जाए।
डीसी ने अधिकारियों को ट्रैफिक साईन बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को हटवाते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने एरिया से संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) व संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन ड्राइव, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट राइडिंग आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सडक़ सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।
बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, डीएफओ विपिन कुमार सिंह, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ परमजीत सिंह चहल, डीएमसी परवेश कादियान, बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक, सिविल सर्जन डा ब्रह्मदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

===============

*हैप्पी योजना के तहत कार्ड वितरण समारोह 7 जून को*

*झज्जर व बहादुरगढ़ के बस स्टैंड पर आयोजित होगा कार्यक्रम*

*झज्जर, 10 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हैप्पी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए कार्ड वितरण समारोह का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड परिसर में 7 जून को किया जाएगा। इसके अलावा बहादुरगढ़ में भी बस स्टैंड परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। झज्जर में कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे व बहादुरगढ़ के कार्यक्रम में अटेली से विधायक सीता राम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
डीसी ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) योजना की शुरुआत की है जिसके तहत एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थी परिवार के सदस्यों को मोबिलिटी स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं। कार्ड वितरण के लिए झज्जर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

*राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में नए सत्र से दाखिले के लिए आवेदन शुरु*

*आईटीआई भापड़ौदा में युवाओं के लिए कौशल विकास का अवसर, नए सत्र के लिए आवेदन शुरू*

*स्वरोजगार और नौकरी के लिए आईटीआई के कोर्स करें युवा*

*लड़कियों के लिए विशेषप्रोत्साहन, इंजीनियरिंग कोर्स करने पर मिलेंगे 500 रुपये प्रति माह*

*झज्जर, 6 जून  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में नए सत्र से दाखिले के आवेदन शुरू हो गए हैं। संस्थान में आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरु होगी व 21 जून तक चलेगी। दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। भापड़ौदा स्थित आईटीआई में दस ट्रेड में दाखिले होंगे। आईटीआई में लड़कियों के लिए कोपा व स्टेनो ट्रेड में एक-एक यूनिट आरक्षित रहेगी व उन्हें दाखिला लेने पर 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

आईटीआई के वर्ग अनुदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई में कई प्रकार के कौशल विकसित करने वाले कोर्स हैं, जिन्हें करके युवा स्वरोजगार कर सकेंगे और सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। इच्छुल विद्यार्थी एडमिशनडॉटआईटीआईहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर आवेदन करने के साथ ही कोर्स की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 10 ट्रेडस हैं जिनमें 328 सीटें हैं। खास तौर पर इंजीनियरिंग की ट्रेड में दाखिला लेने वाली लड़कियों को 500 रुपये प्रति महीने प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा कौशल आधारित पढ़ाई की तरफ युवाओं को आकर्षित किया जा रहा है ताकि युवाओं के जीवन में स्वरोजगार के अवसर खुले।

*ट्रेड अनुसार सीटें*

कारपेंटर – 24, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक – 72, स्टेनोग्राफर इंग्लिश – 48, सिविल टेक्नोलॉजी – 20, वेल्डर – 40, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड – 20, फिटर – 20, मशीनिस्ट – 20, टेकिनशीयन पावर इलेक्ट्रोनिक्स सिस्टम -24, वायरमैन –

*लड़कियों के लिए स्ट्राइव योजना, पासपोर्ट के लिए मिलेंगे 1500 रुपये*

लड़कियों में कौशल विकास की भावना को बढ़ाने के लिए स्ट्राइव योजना की शुरुआत की है। इसके तहत इंजीनियरिंग ट्रेड में जो लड़कियां दाखिला लेंगी उन्हें 500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य लड़कियों की इंजीनियरिंग ट्रेड में रुचि बढ़ाना है व उन्हें बेहतरीन रोजगार मुहैया करवाना है। इस योजना के तहत लड़कियों को 1000 रुपये की टूलकिट, 500 रुपये एनसीटीवी व 1500 रुपये पासपार्ट के लिए प्रशिक्षण के दौरान दिए जाएंगे।

==========

*पोक्सो एक्ट पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*पॉक्सो एक्ट के प्रति संवेदनशीलता जरूरी : सीजेएम*

*झज्जर, 6 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) के निर्देश अनुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री अरविंद कुमार बंसल के मार्गदर्शन में एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था के सहयोग से प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन लघु सचिवालय स्थित जिला एडीआर  सेंटर में किया गया।
वर्कशॉप में डॉ राज सिंह सांगवान के द्वारा पोक्सो एक्ट को लेकर जानकारी प्रदान की गई है। इस दौरान जिला के पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को लाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण से बचाना व दोषी व्यक्ति को कठोर से कठोर सजा दिलाना है। इस अधिनियम में 18 वर्ष से कम उम्र के लडक़ा हो या लडक़ी सभी को बच्चा माना गया है। यदि किस बच्चे के साथ यौन शोषण होता है तो बिना डर भय के वे अपने अभिभावक, शिक्षक, मुखिया, सरपंच, थाना इत्यादि स्थानों पर समस्या दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट को लेकर पुलिस अधिकारियों व अन्य विभागों को संवेदनशील होना बेहद जरूरी है।
उन्होने कहा कि पोक्सो अधिनियम का उद्देश्य बच्चों के संरक्षण पर जोर देना है। समाज का यह दायित्व है कि बच्चों को उचित शिक्षा और संस्कार दें ,ताकि वह भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने पीडि़तों से संवेदनशील व्यवहार और उन्हें उचित पीडि़त प्रतिकर उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पोक्सो के मामलों में तुरंत उपचार जांच व मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जिसका पालन अस्पतालों में पूर्ण रूप से किया जाता है। पोक्सो अपराध की जांच में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है व जांच के दौरान अधिकारियों को पीडि़ता से चाइल्ड फेन्डली एप्रोच अपनाकर पूछताछ करनी चाहिए और जांच को 60 दिन के अन्दर खत्म करना चाहिए। कार्यशाला के आयोजन  में एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था का प्रमुख सहयोग रहा।

=========

*पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी : जज भावना जैन*
– *आफिसर कालोनी में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज भावना जैन ने पौधारोपण कर आमजन से किया पौधे लगाने का आह्वान*

*झज्जर, 06 जून  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला न्यायालय कोर्ट में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट भावना जैन ने आफिसर कालोनी में पौधारोपण करते हुए आमजन से जीवन में एक पौधा अवश्य लगाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा और उसमें संतुलन हमेशा बना रहे इसके लिए हमें जागरूक और सचेत रहना होगा। हर प्रकार के हानिकारक प्रदूषण जैसे जल, वायु, ध्वनि, इन सब खतरनाक प्रदूषण से बचने के लिए अगर हम धीरे-धीरे भी प्रयास करें तो धरा सुंदर बन सकती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का ध्यान रखना और संरक्षण करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। आज लगाए गए पौधे से हमारा आने वाला कल बेहतर बनेगा। हर व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। हमें आने वाली पीढिय़ों के लिए ऑक्सीजन रूपी संजीवनी को सहज कर रखना होगा, जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने बहुत जरूरी हैं।
उन्होंने आमजन से अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने व सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने के लिए पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन विभाग से अनिल कुमार,पीएलवी कर्मजीत छिल्लर,समाजसेवी संदीप जांगड़ा  सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

==============

*खेल महाकुंभ को लेकर खेल विधाओं के लिए ट्रायल सात जून से*
– *जिला खेल अधिकारी ने दी जानकारी*
*झज्जर, 6 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

खेल विभाग, हरियाणा, पंचकुला द्वारा 15 जून से 18जून तक खेल महाकुम्भ के अन्र्तगत विभिन्न खेलों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिला स्तर पर राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के लिये खेल आर्चरी की ट्रायल पार्थ आर्चरी अकादमी धौड़ में 9 जून को प्रात:  आठ बजे ली जाएगी। खेल एथलैटिक्स में राजीव गांधी खेल परिसर खरहर में 8 जून को लडक़े व 9 जून को सुबह सात बजे लड़कियों की ट्रायल होगी। जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने यह जानकारी गुरूवार को यहां दी।
उन्होंने बताया कि बैडमिंटन खेल विधा के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रात: 8 बजे ट्रायल होगी व टेबल टैनिस खेल में महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को दोपहर 2 बजे ट्रायल होगी। मुक्केबाजी में ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 8 जून को प्रात: 9 बजे बाउट तथा प्रात: 7 बजे वजन लिए जाएंगे। खेल बास्केटबॉल में राजीव गांधी खेल परिसर, छारा में 7 जून को सायं 4 बजे ट्रायल ली जाएगी। खेल साइकलिंग में राजीव गांधी खेल परिसर, पलड़ा में 7 जून को सायं 4 बजे ट्रायल ली जाएगी। खेल फेंसिंग में एफएसएस स्कूल बिरधाना में 8 जून को प्रात: 9:00 बजे ट्रायल ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि खेल फुटबॉल राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, जहांगीपूर में 8 जून सायं 4 बजे लड़कियों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में 9 जून को सायं 4 बजे लडक़ों की ट्रायल होगी। खेल जिमनास्टिक में महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम, झज्जर दिनांक 08 जून को प्रात: 9 बजे ट्रायल ली जाएगी। खेल हाकी की ट्रायल राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, परनाला में 8जून को प्रात: 8 बजे लडकियां तथा लडक़ों के लिए 8 जून को सांय 4 बजे ली जाएगी। खेल जूडो की ट्रायल ईन्डोर स्टेडियम, बराही में 10 जून को प्रात: 8 बजे वजन लिए जाएंगे तथा प्रात: 9 बजे बाउट होगी।
डीएसओ ने बताया कि खेल कबड्डी में लडक़े तथा लड़कियों की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 8 जून को प्रात: 8 बजे होंगे। खेल तैराकी की ट्रायल चैमपियन एक्वेटिक अकादमी एचएल सिटी बहादुरगढ़ में प्रात: 11:00 बजे 9 जून को होगी। लॉन टेनिस खेल की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रात: आठ बजे होगी। खेल कुश्ती की ट्रायल जयबीर अखाड़ा, बुपनियां में आठ जून को प्रात: 7:30 बजे से 8:30 बजे तक वजन लिए जाएंगे तथा वजन लेने के बाद बाउट आरम्भ की जायेगी। इसी प्रकार वेटलिफिटिंग की ट्रायल डॉ. भीम राव अम्बेडकर, बहादुरगढ़ में आठ जून को प्रात: 8 बजे लडक़ों के वजन व बाउट प्रात: 10 बजे होगी, 10 जून को प्राप्त 8 बजे लडक़ों के वजन व प्रात: 10 बजे ट्रायल होगी। खेल वॉलीबॉल की ट्रायल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में 7 जून को सायं 4 बजे लड़कियों के 8 जून को सायं 4 बजे लडक़ों के ट्रायल होंगे। खेल हैंडबॉल की ट्रायल राजीव गांधी, बरहाना में 8 जून को सायं 5 बजे होगी। खेल ताईक्वांडो खेल की ट्रायल महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रात: 9 बजे से दस बजे तक वजन लिए जाएंगे तथा उसके बाद ट्रायल आयोजित की जाएंगी। खेल क्रिकेट की ट्रायल नेहरू कालेज क्रिकेट मैदान झज्जर में 10 जून को सायं 4 बजे आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि खेल क्याकिंग व क्नोईंग की ट्रायल जय दादा खन्दडा स्पोर्टस कलब, साल्हावास में 9 जून को प्रात: 7 बजे ट्रायल आयोजित की जायेगी। खेल रोविंग की ट्रायल जय दादा खन्दडा स्पोर्टस कलब, साल्हावास में 9 जून को प्रात: 7 बजे ट्रायल आयोजित की जायेगी। खेल शूटिंग की ट्रायल ओलम्पियाड शूटिंग अकादमी, झज्जर में 10 जून में प्रात: 9 बजे ट्रायल आयोजित की जायेगी। डीएसओ ने स्पष्टï किया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडी के पास जन्मतिथि की प्रमाणिकता हेतू जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट, इनमें से कोई दो दस्तावेज तथा परिवार पहचान पत्र की प्रति अवश्य लेकर आयें। ट्रायल के लिये सभी खिलाड़ी अपना खेल सामान स्वयं लेकर आएंगे।

===========

सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना व दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य :-एसीपी अखिल कुमार

यातायात के नियमों का पालन न करने से होने वाली हानि का खामियाजा आपके परिवार को भी भुगतना पड़ता है

बहादुरगढ़ 06 जून  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी श्री अखिल कुमार ने यातायात के नियमों का पालन करने व यातायात के नियमों का पालन न करने से आमजन को होने वाली हानी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शहर का यातायात सुव्यवस्थित रह सके। इसके लिए यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि छोटी सी भी गलती हो जाने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है । यातायात के नियमों के पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पायी जा सकती है।अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और सही-सलामत आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। विशेष कर मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए।सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मागों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है।वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें।आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं।यातायात नियमों का उल्लंघन भी इसमें एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी सुरक्षित रख सकते हैं।जो चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाता है। जो लोग यातायात नियमों को तोड़ते हुए पाए जाते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाता है। यह अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर पूरे परिवार को ही बिठा लेते हैं। चार-चार बच्चों को एक साथ बिठा लेते हैं। यह उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खुद व परिवार की सुरक्षा के साथ औरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना जरूरी है। किसी भी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भर नहीं होती, पूरा परिवार उजड़ जाता है।
वाहन चलाते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें

1.वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग जरूर करें
2.शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाएं।
3.वाहन नियंत्रित गति में व
निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं।
4.कभी भी वाहन को ओवरटेक न करें।
5.यातायात नियमों का पालन करें।
6.जेब्रा क्रासिंग का पालन करें।
7. चौराहे और दो मुहान पर स्पीड कम रखें।
8. वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें।
एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात के नियमों कि अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ओवरटेक कभी नहीं करें। ओवरटेक और लहरिया कट वाहन चलाने पर जुर्माना का प्रावधान है। आप यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंचे इसके लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

==============

अवैध हथियार देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, नौ जिंदा कारतूसो के साथ एक आरोपी काबू

झज्जर 06 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरौली निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि थाना मे तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की पुलिस टीम अपने एरिया में गस्त पर थी। जब पुलिस की टीम गांव कोका से अहरी की तरफ जा रही थी तभी उन्हें अहरी की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा जिसे शक की बिना पर पुलिस टीम ने मौके पर काबू करके उपरोक्त व्यक्ति की पहचान पता कि तो आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी अहरी के तौर पर की गई। काबू किए गए व्यक्ति की मौके पर तलाशी ली गई तो उससे एक देशी पिस्तौल एक मैगजीन और चार जिंदा रोंद बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले पर आगामी करवाई थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार के द्वारा अमल में लाई गई। जिसमें आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर गांव अहरी निवासी एक व्यक्ति को चोट मारने के संबंध में एक अभियोग थाना माछरौली में दर्ज है वही एक दुकान पर ताला लगाकर अपना कब्जा करने के संबंध में भी आरोपी पर थाना माछरोली में अभियोग दर्ज है। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।