*राज्यसभा चुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

चुनाव आयोग द्वारा जारी राज्य सभा के द्वि-वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत हरियाणा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 15 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी।

नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी, 2024 को की जाएगी और 20 फरवरी, 2024 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

न्यूज लाईन हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी, 2024 को सैक्टर-1, चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय भवन के कमेटी कक्ष नम्बर 2 में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे के बीच होगा।

मतों की गणना 27 फरवरी को सांय 5 बजे होगी। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी, 2024 से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में कांग्रेस के 300 से ज्यादा उम्मीदवारों ने ठोकी अपनी दावेदारी

हरियाणा में 300 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना आवेदन दाखिल करवाया

कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को 7 फरवरी आवेदन की अंतिम तारीख थी

हरियाणा अध्यक्ष उदयभान के पास पहुंचे आवेदन

रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और भिवानी से श्रुति चौधरी ने भी किया आवेदन

कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलाजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए नही किया आवेदन

आगामी बजट सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बात करते हुए कहा कि। कांग्रेस सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी

जिसका कारण यह है कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जहां प्रदेश रोजगार के मामले में नंबर वन होता था वहीं आज प्रदेश नशे, अपराध और बेरोजगारी में नंबर हो गया है। प्रदेश में लगातार घोटाले हो रहे हैं। भ्रष्टाचार में भी प्रदेश नंबर एक हो चुका है।

*अविश्वास प्रस्ताव में निर्दलीय विधायकों के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन सा विधायक अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगा। लेकिन जिस विधायक को लगेगालकि मौजूदा सरकार विफल सरकार है। वह हमारा समर्थन करेगा।

*किसानों के होने वाले प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों एसपी देनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आवेदन आ रहे हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से जल्द ही बैठक आयोजन भी किया जाएगा। जिन लोगों ने आवेदन नहीं भरा है उनके नाम के बारे में भी विचार किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले सभी 10 सीटों में जीतने में सक्षम है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा अगर वह म सीटों का बंटवारा तय नहीं कर सकते तो सुशील गुप्ता भी नहीं कर सकते।