मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

15 फरवरी :-लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र जारी करने के तीन दिन के अंदर चुनाव घोषणा पत्र की तीन कापियां सीईओ कार्यालय, चंडीगढ़ में जमा करवानी होंगी। यदि किसी भी राजनीतिक दल को कोई रैली या रोड शो का काफिला निकालना है तो उसकी अनुमति संबंधित जिला अथॉरिटी से लेनी जरूरी है और उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए। जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी रेस्ट हाउस, डाक बंगलो और सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कोई भी राजनीतिक व्यक्ति अपने भाषण में जाति, धर्म से संबंधित शब्दों को प्रयोग नहीं कर सकेगा। इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम जिला स्तर पर बनाई गई है जो उम्मीदवार के कार्यक्रमों पर विभिन्न प्रकार से नजर रखेगी। ताकि कार्यक्रमों में उम्मीदवार द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया जा रहा।

हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों में खुशहाली लेकर आयी है। घर द्वार पर ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से लोग खुश हैं। यह यात्रा हरियाणा में 6,745 ग्राम पंचायतों व शहरों के वार्डों को कवर कर चुकी है। यात्रा के दौरान 51 लाख 70 हजार 714 लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के @2047 विकसित भारत विजन को साकार करने का संकल्प लेकर यह दर्शाया कि हरियाणा के लोग भी विश्व में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं।