*मुख्यमंत्री राहत कोष समीक्षा कमेटी की मीटिंग आयोजित, मुफ्त इलाज के आवेदनों की हुई समीक्षा*

फ़ोटो – मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जिला स्तरीयकमेटी की मीटिंग के दौरान आवेदनों पर चर्चा करते हुए कमेटी के सदस्य
–अधिकतम एक लाख रुपये तक मिलेगा लाभ*
झज्जर, 12 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए जिला स्तरीय कमेटी की मीटिंग लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉलमें आयोजित हुई। मीटिंग में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत इलाज के लिए आर्थिक लाभलेने हेतु प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने आवेदनों को लेकर विस्तार से कमेटी के समक्ष जानकारी प्रदान की।उपायुक्त ने कहा कि नियमों को पूरा करने वाले आवेदनों को मंजूरी प्रदान करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा व जल्द आर्थिक सहायता पात्र लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने वालों को सरल पोर्टल पर सुविधा प्रदान की है।आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थी आवेदक सरल पोर्टल के माध्यम से सुविधा का लाभप्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वालीआर्थिक सहायता की राशि सीधे आवेदक या लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए आर्थिक सहायता लेने के लिए प्राप्त हुए आवेदन विभिन्न प्रक्रिया को पूरी करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे। इस उपरांत नियमानुसार मुख्यमंत्री राहत कोष कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
*आयुष्मान भारत के लाभार्थी ना करें आवेदन*
डीसी ने कहा कि कुछ आवेदन ऐसे थे जो आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि जो इलाज आयुष्मान भारत योजना केतहत हो सकता है वह उसके तहत ही करवाएं व मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत केवल पात्रलाभार्थी ही आवेदन करें। इस संबंध में किसी प्रकार के मार्गदर्शन के लिएमुख्यमंत्री राहत कोष कमेटी के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।