*मंडियों में 83 प्रतिशत सरसों और 48 प्रतिशत गेंहू का हुआ उठान*
*जिलाभर के खरीद केंद्रों से एक लाख 43 हजार 62 मीट्रिक टन गेहूं और 52 हजार 361.82 मीट्रिक टन सरसों की खरीद*
*– डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने खरीद एजेंसियों को त्वरित गति से गेंहू व सरसों उपज उठान कार्य के दिए निर्देश*
*झज्जर, 30 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिलाभर की मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं और सरसों की उपज के उठान के साथ ही खरीद कार्य जारी है। मंडियों और खरीद केंद्रों से एक लाख 43 हजार 62 मीट्रिक टन गेहूं और 52 हजार 361.82 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है,जबकि 70 हजार 951 मीट्रिक टन गेहूं और 43 हजार 235.28 मीट्रिक टन सरसों उपज का उठान हो चुका है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को यहां दी।
डीसी ने बताया कि झज्जर अनाज मण्डी में 15 हजार 44 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 4967 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 2441 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 20 हजार 686 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 5779 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 7515 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 5763 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 889 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 7868 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। वहीं जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 32 हजार 568 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 8177 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 5987 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 36 हजार 128 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 16हजार 150 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 22 हजार 906 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 11 हजार 952 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 950 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
डीसी ने सरसों उपज उठान की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 878.23 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2258.60 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 10 हजार 27.87 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 8 हजार 220 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 5773.05 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। वहीं खरीद को लेकर बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1045.13 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2875.35 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 13 हजार 986.51 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9 हजार 303.35 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 8830.40 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की जा चुकी है। डीसी ने दोहराया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए,इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को जल्द से जल्द उठान कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।