*बेरी में योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक 18 जून को
*बेरी( झज्जर),17 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर 18 जून मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आयुष अधिकारी डॉ परमवीर सिंह ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे आयोजित होने बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रविंद्र मलिक करेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
——————–