बुधवार, 6 मार्च 2024*
आज के मुख्य समाचार* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में लगभग बीस हजार करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया
■ उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में चार नए मंत्री शामिल
■ कोलकाता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया
■ गूगल अपने प्ले स्टोर पर हटाए गए सभी भारतीय ऐप्स को फिर से बहाल करेगा
■ फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में भारतीय पुरुष और महिला डब्ल्स जोड़ियां दूसरे दौर में पहुंची
*🇮🇳 राष्ट्रीय*
■ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में 94 प्रख्यात कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।
■ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कोलकाता से अनेक सम्पर्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
■ केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में 17 राज्यों में 201 सीएनजी केन्द्रों का उद्घाटन किया
■ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कोलकाता में भारत की पहली पानी के नीचे चलने वाली मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे
■ नई दिल्ली में संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रीय युवा संसद समारोह 2024 का शुभारंभ हुआ
*🌏 अंतरराष्ट्रीय*
■ डॉ. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के सियोल में कोरिया नेशनल डिप्लोमैटिक अकादमी में महत्वपूर्ण बातचीत की
■ भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श-एफओसी का कल नई दिल्ली में आयोजन हुआ
■ सीमा सुरक्षा बल का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 54वें डीजी-स्तरीय बीजीबी-बीएसएफ सीमा सम्मेलन में भाग लेने के लिए ढाका पहुंचा, सम्मेलन 9 मार्च तक चलेगा
*🚩 राज्य समाचार*
■ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई योजनाओं और पहलों के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाया है- केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन
■ केन्द्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मुम्बई के सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया
■ भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले को सीबीआई को स्थानांतरित करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया
■ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के वेरेम में आई.एन.एस. मांडवी में नौसेना युद्ध कॉलेज भवन ‘चोल’ का उद्घाटन किया
■ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड बृहस्पतिवार को चंडीगढ के दौरे पर रहेंगे
खेल
■ WPL 2024 : जेमिमा की फिफ्टी आई काम, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को हराया
■ महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 23 रनों से हराया
■ भारतीय बैडमिंटन खिलाडी बी साई प्रणीत ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की