गाड़ी चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, चोरीशुदा गाड़ी बरामद

बादली 08 जुलाई :-लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा गाड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया काबू। पकड़े गए आरोपियों के संबंध में जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की मुकेश निवासी गुभाना ने शिकायत देते हुए बताया था कि 6 जुलाई 2024 को मैंने अपनी गाड़ी अपने मकान के बाहर गली में खड़ी की थी। जो रात को गली में कुछ शोर सुनाई दिया इसके बाद हमने बाहर निकाल कर देखा तो मेरी गाड़ी वहां पर नहीं मिली। फिर हमने अपने पड़ोसी के मकान के बाहर लगे कैमरे चेक किया तो हमें दिलबाग घर के अंदर तक झांकते हुए दिखाई दिया और कृष्ण हमारी गाड़ी को चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा के द्वारा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे पुलिस उपायुक्त के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली में तैनात मुख्य सिपाही राजीव कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में दो आरोपियों को काबू किया पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलबाग निवासी गुभाना व कृष्ण निवासी मांडोठी के तौर पर की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी कि गाड़ी बरामद कि गई पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है। पुलिस उपायुक्त झज्जर  लोगेश कुमार ने परेड, डायल 112की गाड़ियों व राइडर का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झज्जर : लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सोमवार को पुलिस लाईन झज्जर में जवानों की परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई सलामी के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को पैटर्न की वर्दी पहनने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस लाइन में एकत्र हुए पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधको व जवानों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने बारे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर ने कहा कि सभी अपने अपने तैनाती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखें। वाहन चलाते समय या किसी अन्य वाहन में सफर के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। सभी जवान अपनी तैनाती एरिया में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखें। सभी अपने अपने एरिया के मौजिज गणमान्य व्यक्तियों के साथ सोहार्दपूर्ण तालमेल बनाकर रखें। गांव अथवा शहर में अपने बच्चों से पीड़ित बुजुर्गों की हर संभव मदद करते हुए उनका हक व सम्मान दिलाने का काम करें। अपराधिक गतिविधियों में लिप्त या अपराधियों से संबंध रखने वाले नवयुवकों पर निगाह रखें। शराब व नशे के अवैध धंधे में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखें।
परेड का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस उपायुक्त झज्जर ने डायल 112 की गाड़ियों व राइडर का बारीकी से निरीक्षण किया व उन पर तैनात,कर्मियों की कार्य कुशलता व दक्षता की भी जांच की। इसके बाद उन्होंने तैनात कर्मचारियों को कहा कि डायल 112 की पहली प्राथमिकता घटनास्थल पर पहुंचने की होनी चाहिए। इसके बाद आवश्यकता के अनुरूप टीम के सदस्यों को पहल कर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं व सुविधाओं बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस लाइन एरिया में साफ सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने, साफ सफाई व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार की मुख्य मौजूदगी मे एसीपी शमशेर सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

—————

हवाई फायर करके दहशत फैलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद

झज्जर  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को गांव साखौल में हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सैक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि राशु पांडे निवासी ककेडी हरदोई उत्तर प्रदेश ने शिकायत देते बताया कि मैं गांव सांखौल में किराए के मकान में रहता हूं। मुझसे नीचे वाले कमरे में टम्पू निवासी ककरेत चंदोली भी किराए पर रहता है। 7 जुलाई 2024 की शाम को टम्पू नीचे से ऊपर जीने में आया और अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से फायर कर दिया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 6 की पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त वारदात पर तत्परता से कार्रवाई करने के संबंध में सख्त दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त टम्पू के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग एक अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

—————-

सीआईए बेरी की पुलिस टीम ने 336 ग्राम मादक पदार्थ अफिम के साथ एक आरोपी को किया काबू

झज्जर. लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सीआईए बेरी की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफिम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए बेरी प्रभारी निरीक्षक जोगिंद्र ने बताया कि सीआईए बेरी की पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप निवासी बलियाना रोहतक मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो आज अपनी आई 20 गाड़ी में नशीला पदार्थ लेकर कबूलपुर की तरफ से बेरी होते हुए कलानौर जाएगा।इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए बेरी में तैनात उप निरीक्षक राम अवतार की पुलिस टीम ने दुबल्धन चौक बेरी पर नाकाबंदी करके वाहनों पर निगरानी रखते हुए जांच शुरू कर दी जो मिली सूचना के अनुसार कुछ समय के बाद उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रोक कर चालकों को मौके पर काबू कर लिए। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे दो डिबियो में अवैध नशीला पदार्थ अफीम बरामद हुआ जिसका वजन करने पर 336 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ अफिम के साथ पकड़े गए आरोपी की उपरोक्त प्रदीप के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। जिस पर आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

—————–

पुलिस आयुक्त झज्जर  बी सतीश बालन ने किया बादली व आसौदा थाना का औचक निरीक्षण

बहादुरगढ़. :-  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन आईपीएस ने बादली व आसौदा थाना का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के भवन तथा थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।थाने के एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड इत्यादि की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित थाना के मालखाना व कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना प्रबंधक को थाना के रिकॉर्ड को सुरक्षित एवं तरतीब से रखने तथा थाना प्रांगण में साफ सफाई एवं स्वच्छता व सुंदरता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रबंधक व थाना में तैनात अनुसंधान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अनुसार पूर्ण किए जाएं। थाना में आई किसी भी तरह की शिकायत पर तुरन्त कार्यवाही करके संबंधित अनुसंधानकर्ता को कार्यवाही के लिए सौंपा जाए। कोई भी शिकायत किसी भी परिस्थिति में लंबित नहीं रहनी चाहिए। थाना आसौदा के निरिक्षण के दौरान वाकी-टाकी सेट से ईआरवी गाड़ियों की लोकेशन ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।इस दौरान उन्होंने महिला अनुसंधानकर्ताओं से भी किसी भी प्रकार के महिला विरुद्ध अपराध की सूचना पर अभिलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक व इमानदारी से करने तथा आमजन की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहने के संबंध में निर्देश दिए।

 

———–

ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक नाबालिक बच्चे को ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

बहादुरगढ़. :-लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग को सार्थक करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा एक नाबालिग बच्चे को ढुढकर उनके परिजनों के हवाले किया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर झज्जर निरिक्षक बलदेव ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के गुम होने की सुचना पुलिस को दी थी। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना कि पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे को जीदं क्षेत्र से ढुंढकर लेकर आई और सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्चों के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया और हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान की सराहना की