पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया है संकल्प : 

विक्रम कादियान -बोले कादियान: वर्तमान लोकसभा चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नींव का पत्थर झज्जर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। वर्तमान लोकसभाचुनाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नींव का पत्थर साबित होगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ले। कमल के फूल का बटन दबाने से पीएम मोदी को मजबूती मिलेगी। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस बेरी में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के मायने बदल दिए है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति जनसेवा का माध्यम बन गया है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और नौकरियों में पर्ची-खर्ची व भाई-भतीजावाद खत्म कर सुशासन दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल को संत-महापुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि मनोहर लाल ने अपनी सारी संपत्ति प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में तथा अपना निजी आवास सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए दान करके इतिहास रच दिया है। जिसकी चहूं ओर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल द्वारा तराशे गए हीरे हैं। वे हरियाणा की जरूरतों और संभावनाओं को बारीकी से जानते हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा के विकास का ढांचा तैयार किया है, उस पर विकास की इमारत अब सीएम नायब सिंह सैनी बनाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रशांत कादियान, सरपंच माजरा डी विनोद कुमार, सरपंच माजरा बी नीरज प्रजापत, सरपंच रोहद भारत, ब्लॉक समिति सदस्य सूरजमल माजरा, ब्लॉक समिति सदस्य जयदीप भंभेवा, ब्लॉक समिति सदस्य डॉक्टर संदीप राज्यान, ब्लॉक समिति सदस्य जसबीर लकड़िया, ब्लॉक समिति सदस्य रवींद्र कौशिक, कर्नल शेर सिंह कादियान, सतपाल शर्मा रोहद, कृष्ण दूबलधन, सूरजमल, पवन कुमार, पाले दूबलधन, सुनील कुमार, बलबीर माजरा, कालू माजरा, प्रदीप नंबरदार बेरी, रवींद्र मलिक, दिनेश ऐरन, अजय बेरी, नरेंद्र बेरी, हरदीप डबास, सुमित डबास, संदीप सोनू, महताब सिंह, सोमबीर, अमित कुमार, बलराम दूबलधन, मदन वजीरपुर, सूरजभान ठेकेदार, सोमबीर इंस्पेक्टर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।