*पीएम मोदी ने दी देश के विकास को नई दिशा : राव इंद्रजीत*
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
*
– एक महीने में दूसरी बार इस क्षेत्र में आ रहे हैं पीएम मोदी*
*– इलाका विकास का इंजन बनकर उभरेगा : धनखड़*
*- मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा प्रदेश को एक साथ साढ़े छह सौ से ज्यादा प्रोजेक्ट देने पर दी बधाई*
*- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की रही गरिमामयी मौजूदगी*
– *पाटौदा में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राष्ट्रीय सचिव धनखड़ के साथ किया लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस का उद्घाटन*
*झज्जर, 7 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को नई दिशा और गति देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। पिछले दस वर्षों में शिक्षा, चिकित्सा, सडक़, रेलवे, ढांचागत विकास, गरीब कल्याण के कार्य करते हुए सुशासन स्थापित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बादली हलके के गांव पाटौदा में नवनिर्मित रेस्ट हाउस का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। पाटौदा में रेस्ट हाउस बनने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ और क्षेत्र की सरदारी की गरिमामय मौजूदगी रही। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और शहीदों को नमन किया।राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था बहुत सुदृढ़ हुई है और भारत की विकास दर दुनिया के अग्रणी विकसित देशों से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दुनिया के 150 देशों को भारत ने टीका मुहैया कराया। इससे दुनियाभर में भारत साख बढ़ी है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले माह एम्स दिया और 11 मार्च को गुरूग्राम में द्वारका एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगें। इस दौरान ढांचागत विकास से जुड़े लगभग एक लाख करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने और औमप्रकाश धनखड़ ने मिलकर इस क्षेत्र में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्य करवाएं हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में रेस्ट हाउस होते हैं, आज गांव पाटौदा में बहुत ही बेहतर रेस्ट हाउस बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि औमप्रकाश धनखड़ ईमानदारी से राजनीति करते हैं और मेहनत करने में अव्वल हैं। प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत किया और राष्ट्रीय स्तर पर मेहनत कर रहे हैं। धनखड़ प्रदेश सरकार में मंत्री बने तो इलाके के विकास के लिए दिन रात मेहनत की अब भी अपने हलके की हित की बातों को बहुत ही मजबूती से उठाते हैं और पैरवी करते हैं। *इलाका बनें विकास का इंजन- यही हमारा प्रयास : धनखड़*
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश और जिला झज्जर को करोड़ों रूपये की सौगात देने पर हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राव साहब के प्रयासों से बादली हलके को पहला रेस्ट हाउस मिला है। साढ़े सात करोड़ रूपये की लागत से तैयार तीन मंजिला रेस्ट हाउस बना है। क्षेत्र के लोगों को बधाई । वर्ष 2014 से पहले बादली हलके में केवल पटवारी या ग्राम सचिव ही बड़ा अधिकारी लोगों को मिलता था। वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनी और प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहूमत की भाजपा सरकार आई। बादली हलके को उपमंडल, तहसील और दो-दो ब्लॉक मिले। कुलाना को महिला कॉलेज, पाटौदा को मॉडल संस्कृति स्कूल, बाढ़सा में एम्स एनसीआई मिला। इस क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क भी पंहुच रहा है। बाढ़सा को मेट्रो रेल से जोड़ने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हमेशा इस क्षेत्र के विकास को लेकर तत्परता दिखाई है। हमारा दोनों का प्रयास रहा है कि यह क्षेत्र विकास का इंजन बनकर उभरे। धनखड़ ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह बेबाक और बेदाग छवि के नेता हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मॉडल संस्कृति स्कूल पाटौदा का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम में पंहुचने पर क्षेत्र की सरदारी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार अभिनंदन किया। समारोह में क्षेत्र की सरदारी, यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रामअवतार यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, दिनेश शास्त्री, चेयरमैन दीपाली, अजय पाटौदा, महेंद्र प्रधान, पाटौदा के सरपंच गोविंद, सतबीर साहब, मनीष, राज पहलवान, उमाशंकर, देवेंद्र यादव, देवी मंदिर के प्रधान कृष्ण, विजय नंबरदार, कृष्ण यादव, पंडित नरंद्र व पंडित शिवकुमार सहित आस-पास के दो दर्जन से अधिक गांवों की ग्राम पंचायत कार्यक्रम में भागीदार बनी। प्रशासन की ओर एडीसी सलोनी शर्मा, कार्यकारी अभियंता सुमीत कुमार, डिप्टी सीईओ जिप निशा तंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।