*परिवार पहचान पत्र डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन के लिए 22 जून तक आयोजित होंगे कैंप -एडीसी*

*जिला में शहरी व ग्रामीण स्तर पर किया जाएगा इन कैंपों का आयोजन*

झज्जर, 14 जून  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

अतिरिक्त उपायुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र का डाटा वेरिफिकेशन और अपडेशन करने के लिए 22 जून तक शहरी व ग्रामीण स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में फैमिली आईडी में बच्चे का नाम जुड़वाना, व्यवसाय, डुप्लिकेट मोबाईल नंबर, बैंक खाता से संबंधित कार्य, जन्म तिथि संबंधित कार्य, वैवाहिक स्थिति, परिवार पहचान पत्र से सदस्य का नाम हटवाना, सदस्य का नाम जुड़वाना, जाति, दिव्यांग डाटा दर्ज करवाना, पिता, माता, पत्नी या पति का नाम ठीक करवाने से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिलावसियों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को अपने परिवार पहचान पत्र में डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन करवाना है तो वह अपने गांव व वार्ड में लगने वाले इन कैंपों में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
————–