पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी
एक बड़ी सफलता में AGTF पंजाब ने कनाडा स्थित आंतकी लकबीर लांडा और पाक स्थित हरविंदर रिंदा के 3 सहयोगियों जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलविंदर सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार किया है।
जोबन यूएपीए, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईटी एक्ट अपराधों में वांछित था और लंबे समय तक फरार रहा।
आरोपी जोबन और बिक्का 307 आईपीसी के एक से अधिक मामलों में भी वांछित हैं
बरामदगी: 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे