ताश पत्ती से जुआ खेलते पांच आरोपी काबू, आरोपियों से 46880 रुपए की नगदी बरामद

बहादुरगढ़ 28 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मंयक मिश्रा आईपीएस द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना सैक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को काबू किया गया। थाना मे तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार की एक पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना के क्षेत्र में जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र, राजेश, इस्माईल, जितेंद्र व अजय निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों की मौका पर तलाशी ली गई तो, उनके कब्जे से 46880 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत अपराधिक मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।