*डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश


21 जून को जिला व ब्लॉक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*
*19 जून को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल*
*सुबह होगा योग सत्र व शाम को आयोजित होगी योग संगोष्ठी*
*आमजन में स्वास्थ्य सुधार में योग का अहम योगदान – बोले डीसी*
*योग दिवस स्वास्थ्य सुधार को लेकर जीवन में चेतना पैदा करता हैः डीसी*
*झज्जर, 14 जून।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

योग दिवस के अवसर पर 21 जून को रोडवेज वर्कशाप परिसर में जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल के साथ आयोजन किया जाएगा। 10वें योग दिवस की तैयारियों के संदर्भ में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग अपनी-अपनी विभागीय तैयारी समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सार्थक रूप से प्रेरणादायी और अनुकरणीय रहे। इस बीच जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ इंद्रजीत सिंह रोहिल्ला ने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी साझा की। डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर सुबह योग सत्र होगा व इसके बाद शाम के समय योग संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। योग संगोष्ठी में विस्तार से योग के महत्व के बारे में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाना है ताकि इसके प्रति अधिक से अधिक लोग जागरूक होते हुए अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।

शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका
डीसी ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाला योग दिवस आम जन मानस में स्वास्थ्य सुधार के लिए चेतना पैदा करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका है। ऐसे में योग को दैनिक रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य सुधार की दिशा में हम आगे बढ़ सकते हैं। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित सभी खंडों में प्रभावी ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से योग दिवस मे अधिक से अधिक भागीदार बनने के लिए अपील की।

सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की रहेगी सक्रिय भागीदारी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि योग दिवस समारोह में प्रशासनिक स्तर के साथ ही सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भी सक्रिय भागीदार रहेगी। योग दिवस की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला आयुष विभाग के अलावा नेहरू युवा केंद्र, जिला खेल विभाग, जिला रेडक्रास सोसायटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी व एनएसएस विंग का सहयोग रहेगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहभागिता करते हुए योग करें और अपने शरीर को चुस्त एवं तंदुरुस्त बनाए रखें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रमों में ग्रामीणों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि 19 जून को योग दिवस के मद्देनजर रिहर्सल होगी।
बैठक में इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ निशा तंवर, आयुष अधिकारी डा पवन देशवाल, तहसीलदार कीर्ति व शिखा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।