भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के निर्देशानुसार बेरी विधानसभा के तीनों मंडल की कामकाजी बैठक हुई जिसमे आगामी लोकसभा के चुनाव की तयारियों के बारे चर्चा हुई और जन जन तक भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया.
23 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
. 
बेरी मंडल की बैठक गांव मांगावास में हुई जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान जी मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख, लाभार्थी योजना के संयोजक माइक्रो डोनेशन के संयोजक एवं प्रमुख कार्यकर्त्ता शामिल रहे. डीघल मंडल की बैठक गांव डीघल में हुई जिसमे मंडल अध्यक्ष बुधराम, प्रमुख रूप से सतीश गोले डीघल, विस्तारक जयबीर सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवं शक्तिकेंद्र प्रमुख आदि शामिल रहे छारा मंडल की बैठक गांव मातन में हुई जिसमे मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल, विस्तारक जयबीर , जिला मिडिया प्रमुख नवीन राठी जी, राजपाल रोहद , कृष्ण छारा , उजेंद्र दलाल सहित सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख एवं प्रमुख कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।