*जिला में फसलों की खरीद प्रक्रिया रहेगी सुगम : डीसी*
*- फसलों की खरीद के समय सरकारी धर्म कांटे बंद मिले तो होगी कार्रवाई*
*- सरसों की खरीद शुरू, गेहूं की खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू*
*- हर मंडी व खरीद केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त*
*झज्जर, 29 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सरसों की सरकारी खरीद मंडियों में शुरू हो चुकी है व एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी। अनाज मंडियों में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली, तिरपाल, झरने, नमी मापक यंत्र, धर्मकांटा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कृषि, पुलिस, खरीद एजेंसियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए यह दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल को लेकर मंडियों में बड़ी संख्या में किसान आते हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी वार एक एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। कोई परेशानी होने पर नोडल अधिकारी तत्काल समस्या का समाधान करेगा।
डीसी ने कहा कि फसल खरीद के कार्य में कई सरकारी एजेंसियां व विभाग कार्य करते हैं ऐसे में यह एक मल्टी टीम वर्क है और अधिकारियों को सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए यह कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसानों को सुगम तरीके से टोकन मिले इसकी व्यवस्था की गई है।
डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा तय समय व नियमों की अनुसार रबी की फसलों की खरीद की जा रही है। जिला में झज्जर, मातनहेल, ढाकला, बेरी, बहादुरगढ़ व पाटौदा में सरसों के खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिला झज्जर में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन व हैफेड द्वारा खरीद की जाएगी। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए आसौदा, बहादुरगढ़, बेरी, छारा, झज्जर, माजरा-डी, मातनहेल, ढाकला, बादली व पाटौदा में भी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। मीटिंग में एसडीएम झज्जर सतीश यादव एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक डीएसपी समशेर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहेै।