*गरीबों को बांटे 100-100 गज के प्लाट के कब्जा पत्र*
*- अंत्योदय ही प्रदेश सरकार का प्राथमिक ध्येय : डॉ बनवारी
लाल**गरीबों को बांटे 100-100 गज के प्लाट के कब्जा पत्र*
*- अंत्योदय ही प्रदेश सरकार का प्राथमिक ध्येय : डॉ बनवारी लाल*
*-समाज के गरीब वर्ग के जीवन में उजाला कर रही सरकारी योजनाएं*
*- झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज सभागार में झज्जर और रेवाडी जिला के पात्र लाभार्थियों ने ध्यान से सुना मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी का लाइव संबोधन*
*- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं मुख्य अतिथि डॉ बनवारी लाल ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के झज्जर व रेवाड़ी जिले के 802 लाभार्थियों को प्रदान किए कब्जा पत्र*
*झज्जर, 10 जून।* हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज आडोटोरियम में आयोजित कलस्टर स्तरीय कार्यक्रम में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अलाट 100-100 गज के प्लाटों के कब्जा पत्र प्रदान किये। इनमें झज्जर जिला के 737 और रेवाड़ी जिला के 65 लाभार्थी भी शामिल रहे। इससे पहले सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को वेबकास्टिंग से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे पूर्व उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्य अतिथि डॉक्टर बनवारी लाल का स्वागत करते हुए जिला में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
*जन आशीर्वाद से आगे बढ़ रही देश और प्रदेश की सरकार*
हरियाणा के लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश और प्रदेश की सरकार जनआशीर्वाद से विकास कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है और श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में देश की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की अंत्योदय की सोच के परिणामस्वरूप आज गरीब से गरीब लोगों को घर बैठे सरकार की योजनाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा का संकल्प लेते हुए व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। सभी योजनाओं और सेवाओं को पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है,जिसके चलते आमजन को घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले छोटे से छोटे कार्य के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे उनका समय खराब होता था।आज योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
*बिना पर्ची व खर्ची से मिल रही योग्य नौजवानों को सरकारी नौकरी*
जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में नौकरियों में भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद का बोलबाला था, मगर मौजूदा सरकार ने एक पारदर्शी सिस्टम की नींव रखते हुए युवाओं को योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं। इससे युवाओं का सरकारी तंत्र पर विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित देश और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में उजाला लाने का काम कर रही हैं व लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिला परिषद की डिप्टी सीईओ निशा तंवर ने मुख्य अतिथि डॉ बनवारी लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
*कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी*
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, जिला पार्षद बीरभान, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, भाजपा नेत्री रेणुका पंडित, समाजसेवी राजकुमार राजौरा, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम झज्जर रविन्द्र यादव, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़,पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुमित कुमार,बीडीपीओ राजाराम,युद्धवीर सिंह,उमेद सिंह,जिला समन्वयक लखविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
——————-
*-समाज के गरीब वर्ग के जीवन में उजाला कर रही सरकारी योजनाएं*
*- झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज सभागार में झज्जर और रेवाडी जिला के पात्र लाभार्थियों ने ध्यान से सुना मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी का लाइव संबोधन*
*- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं मुख्य अतिथि डॉ बनवारी लाल ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के झज्जर व रेवाड़ी जिले के 802 लाभार्थियों को प्रदान किए कब्जा पत्र*
*झज्जर, 10 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज आडोटोरियम में आयोजित कलस्टर स्तरीय कार्यक्रम में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अलाट 100-100 गज के प्लाटों के कब्जा पत्र प्रदान किये। इनमें झज्जर जिला के 737 और रेवाड़ी जिला के 65 लाभार्थी भी शामिल रहे। इससे पहले सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को वेबकास्टिंग से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे पूर्व उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्य अतिथि डॉक्टर बनवारी लाल का स्वागत करते हुए जिला में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।