सरकार के खिलाफ लगाए नारे, बीएमएस के झंडे सहित सरकार का जलाया नोटिफिकेशन

ः स्थानीय विद्यायक श्रीमती गीता भुक्कल का दिया

झज्जर। 18 फरवरी लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
क्लेरिकल एसोशिएसन ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक हमें हमारा हक नही मिल जाता तब तक लिपिक वर्ग चैन से नही बैठेगा। इस कड़ी में आज क्लेरिकल एसोशिएसन ने हरियाणा के प्रत्येक जिले में रोष प्रदर्शन किया।
क्लेरिकल एसोशिएसन की ओर से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विद्यायक एवं पूर्व शिक्षामंत्री श्रीमती गीता भुक्कल को ज्ञापन शौंपा। क्लेरिकल एसोशिएसन की ओर से अपनी मांग विद्यायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल के समक्ष विस्तार से रखी। विद्यायक की ओर से क्लेरिकल एसोशिएशन को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके साथ है और आपकी मांग को हम अपने मेनिफेस्टों में रखने के लिए कमेटी से विचार विमर्श करेगें साथ 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट अधिवेशन में भी विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से आपकी मांग को सरकार तक पंहुचाने का कार्य भी करेंगे।
जिला प्रधान गणेश कुमार ने बताया कि आज हमने सरकार द्वारा जारी वेतनमान 21700 का नोटिफिकेशन व बीएमएस का झंडा भी जलाया है, ताकि सरकार की आंख खुल सके। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की सम्मानजनक वेतन करने की माग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले हरियाणा के सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के सभी लिपिकीय कर्मचारियों ने 42 तक लगातार हड़ताल की थी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2023 को सरकार के साथ हुए समझौते अनुसार हड़ताली कर्मचारियों का हड़ताल समय ड्यूटी समय माना जाना था व लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा कर वेतन निर्धारण किया जाना था परंतु सरकार ने कार्य समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए 21700 का नोटिफिकेशन जारी कर हरियाणा के सभी विभागों की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले लिपिक वर्ग के साथ भददा मजाक किया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और जब तक हमें हमारा हक नही मिल जाता हम सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते रहेगें।
इस अवसर पर जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि कार्य समीक्षा रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और 21700 का नोटिफिकेशन रद्द करके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को एक सम्मानजनक वेतन दिया जाए, उन्होंने बताया कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी के आहवान पर आज सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया है और 21700 के नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई गई।
वही लिपिक वर्ग के सभी सदस्यों की ओर से आवाज बुलंद करते हुए सरकार को चेताया है कि अगर समय रहते सरकार ने उनका हक उन्हें नही दिया तो वे सरकार के खिलाफ प्रचार-प्रसार में भी कोई कसर नही छोड़ेगें। अगर 21700 सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान रदद करके हमारी मांग 35400 वेतनमान की नही मानी तो चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पडे़गा। इसलिए हम सभी क्लेरिकल एसोशिएसन के सदस्य हरियाणा सरकार से अपील करते है कि हमारा हक हमें जल्द से जल्द दें दें।
इस अवसर क्लेरिकल एसोशिएसन के उप प्रधान दिनेश जांगड़ा, सचिव मोहित गुलिया, सह सचिव कप्तान सिंह, खजांची धमेंद्र ढाका, आईटी सैल से अरूण कौशल, मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, महिला प्रधान रेखा छिक्कारा, सलाहकार अधीक्षक सुरेश सुहाग, उप अधीक्षक यशपाल, सत्यदेव राठी, कानूनी सलाहकार बुधदेव, सुरेंद्र अहलावत, अशोक कुमार, हरपाल, पुरूषोत्तम, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, सुनील डबास, बलजीत, प्रदीप गुलिया, जगबीर सिंह, विकास, जोगेंद्र, अजित, जयभगवान, विजय, हेतराम व दिनेश कुमार सहित झज्जर जिला के सभी कार्योंलयों के लिपिक वर्ग उपस्थित रहे।