*राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन*
लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार की आलोचना करने का अधिकार , स्वस्थ आलोचना को हम स्वीकार करेंगे
प्रदेश की जनता ने हमें जनहित में काम करने का जनादेश दिया
सभी सरकारें किसानों के हित में काम करने का प्रयास करती हैं, हमनें भी किसानों के लिए बहुत से कार्य किए
किसानों को सीधा भुगतान,आखिरी टेल तक पानी पहुंचाना और भाव भावांतर भरपाई योजना के सहारे किसानों के लिए कर रहे हैं कार्य
किसानों और कृषि के विषय पर 28 फ़रवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल देंगे वक्तव्य
HKRN के ज़रिए ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया, कर्मचारियों को PF और ESI जैसी सुविधाएँ मिलनी शुरू हुई
ठेकेदारी प्रथा में कर्मचारियों के साथ जो अन्याय होता था उसको खत्म किया
HKRN में शिक्षा, आयु, पारिवारिक आय और स्थान के हिसाब से वरीयता का प्रावधान
मौजूदा कर्मचारियों से भी HKRN में पोर्ट होने की कन्सेंट ली, 18000 कर्मचारियों को उनकी कंसेंट के बाद पोर्ट भी किया
अगर HKRN में कोई भर्ती प्रक्रिया में बदलाव होता है तो 3 महीनें पहले सूचना देकर ही होगा बदलाव
आरक्षण सीमा से अधिक दोनों वर्गों के कर्मचारी HKRN में आएं
दुबई में कई देशों के साथ रोज़गार की बात हुई, जिसमें से इज़राइल से सबसे पहले रोजगार के लिए जरूरत आई
सीएमआईई जिसके आँकड़े विपक्ष बताता आया है उसने भी अक्टूबर तिमाही में हमारी बेरोज़गारी दर 8 प्रतिशत के पास बताई
पिछले सरकार के 10 साल के कार्यकाल से ज़्यादा नौकरी अभी तक के कार्यकाल में दी
ग्रुप सी की पोस्ट का एक कॉमन कैडर बनाकर CET के ज़रिए भर्तियां की ,तो वहीं ग्रुप D के समान कैडर में भी तबादले का विकल्प दिया
कुछ दिन पहले ही 13000 भर्तियों का परिणाम आया, अगले 10 दिनों में 28,000 भर्तियों का परिणाम और आएगा
बिजली संयंत्र स्थापित करने के बाद जिस रेट में बिजली मिले,उससे कम रेट में राज्य बाहरर से बिजली ख़रीद रहा है राज्य
हम पिछले साढ़े नौ साल में एक भी पैसा बिजली के रेट का नहीं बढ़ाया
2014 में 125 गांवों में 24 घंटें बिजली मिलती थी,अब 5898 गांवों में 24 घंटे मिलती है बिजली
800मेगावाट बिजली हमें यमुनानगर के पावर प्लांट और 800 मेगावाट बिजली के लिए उड़ीसा में MOU हुआ
पिछली सरकार के वक़्त के 27, हज़ार करोड़ का घाटा बिजली कंपनियों का था
हमारी सरकार ने नो घाटा पूरा किया और आज चारों कम्पनियां प्रॉफिट में आकर दो कम्पनियां तो A+ कैटेगरी में आई