बीजेपी विधायक महिपाल ढांडा ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया
प्रदेश में मनोहर सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया
पूर्व की सरकार नम्बर वन का प्रचार करती थी बुजुर्गों को 1 हज़ार पेंशन दी जबकि एक हजार पेंशन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी
महिपाल ढांडा ने कहा ये विपक्ष पूरी तरह से नकारा हैं
महिपाल ढांडा ने कहा पूर्व की सरकार में कृषि का बजट 800 करोड़ था जो आज तीन हज़ार करोड़ से ज्यादा है
रघुवीर कादियान ने कहा महिपाल ढांडा जिस तरह बोलते हुए हंस रहे थे लग रहा था धनपत सिंह सांगी का सांग चल रहा है
—
सीएम ने कहा महिपाल ढांडा के साथ जिस तरह रघुवीर कादियान ने धनपत सांघी का नाम जोड़कर मज़ाक उड़ाया मुझे पीड़ा हुई
धनपत सिंह सांगी का मैं सम्मान करता हूँ उनके नाम का रघुवीर कादियान ने उपहास उड़ाया है
सीएम ने कहा मेरा जन्म निडाना गांव में हुआ और धनपत सिंह सांघी उसी गांव के थे मैं उनकी कला का सम्मान करता हूँ
रघुवीर कादियान ने धनपत सिंह सांघी के नाम को जिस तरह लिया ये उपहास ठीक नही है– सीएम
ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की जाएगी भरपाई,
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने नलवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुए नुकसान के आंकलन के दिए निर्देश
हिसार, 22 फरवरी।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नलवा हलके के विभिन्न गांव में गत दिनों हुई ओलावृष्टि से फसल के नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने उच्च अधिकारियों से बात की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित गांव का जल्द से जल्द दौरा किया जाए और राजस्व विभाग के अधिकारियों से विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन किया जाए।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी इसके लिए उन्होंने उपायुक्त उत्तम सिंह से भी बात करके राजस्व अधिकारियों की जल्द से जल्द ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी प्रभावित गांव का जल्द ही आंंकलन करेंगे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है, जहां सबसे अधिक मुआवजा राशि दी जाती है। सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। किसी भी रूप से किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने पीड़ित किसान के दर्द को समझते हुए अपने कार्यकाल में करोड़ों रुपए का मुआवजा किसानों को दिया है और अब भी प्रभावित किसानों को नुकसान ना हो, इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को गिरदावरी करवाने के आदेश दिए गए हैं।